‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार जीतने के बाद इम्तियाज अली
- फोटो : IIFA
जयपुर में आयोजित 25वें आईफा अवार्ड्स में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा है। इस वर्ष आईफा अपनी सिल्वर जुबली भी मना रहा है। शनिवार की रात डिजिटल अवार्ड्स सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान कई विजेताओं की घोषणा की गई और उन्हें पुरस्कार दिए गए। इस समारोह में ‘अमर सिंह चमकीला’ और वेब सीरीज ‘पंचायत’ को सबसे ज्यादा पुरस्कार मिले। आइए जानते हैं किसको कौन सा अवॉर्ड मिला।
बेस्ट फिल्म
‘अमर सिंह चमकीला’ को बेस्ट फिल्म के अवार्ड से नवाजा गया। पंजाबी गायक पर आधारित बायोपिक में दिलजीत दोसांझ ने अभिनय किया है।
बेस्ट परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल (मेल)
अभिनेता विक्रांत मैसी को नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘सेक्टर 36’ के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल (मेल)का पुरस्कार मिला
बेस्ट परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल (फीमेल)
कृति सेनन को नेटफ्लिक्स की मिस्ट्री थ्रिलर ‘दो पत्ती’ के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल (फीमेल) का अवॉर्ड मिला।
बेस्ट डायरेक्टर
‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए ही इसके निर्देशक इम्तियाज अली को बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार मिला।
बेस्ट स्टोरी (ओरिजिनल)
कनिका ढिल्लन ने ‘दो पत्ती’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी (ओरिजिनल) का पुरस्कार जीता।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल)
‘सेक्टर 36’ के लिए ही विक्रांत मैसी के को-स्टार दीपक डोबरियाल ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल)का अवॉर्ड अपने नाम किया।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका को ‘बर्लिन’ में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया।
वेब सीरीज सेगमेंट में किसे क्या मिला
बेस्ट सीरीज अवार्ड
वेब सीरीज सेगमेंट में ‘पंचायत 3’ को बेस्ट सीरीज का अवार्ड मिला।
बेस्ट परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल (मेल)
अभिनेता जितेंद्र कुमार ने बेस्ट परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल (मेल) का पुरस्कार अपने नाम कर लिया।
बेस्ट परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल (फीमेल)
‘बंदिश बैंडिट्स’ के सीजन 2 के लिए अभिनेत्री ‘श्रेया चौधरी’ को बेस्ट परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल (फीमेल) के लिए पुरस्कार मिला।
बेस्ट डायरेक्टर
‘पंचायत 3’ के लिए ही दीपक कुमार मिश्रा ने बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार झटका है।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल)
‘पंचायत’ में प्रहलाद चा की भूमिका निभाने वाले फैसल मलिक को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल)कैटेगरी में सम्मानित किया गया है।
बेस्ट परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)
अभिनेत्री संजीदा शेख को संजय लीला भंसाली की पहली ओटीटी सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में उनके प्रदर्शन के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) से सम्मानित किया गया।
बेस्ट स्टोरी (ओरिजिनल)
सीरीज सेगमेंट में बेस्ट स्टोरी (ओरिजिनल) का पुरस्कार ‘कोटा फैक्टरी’ सीजन 3’ को मिला।
बेस्ट रियलीटी शो
बेस्ट रियलीटी शो का पुरस्कार ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ को मिला है।
बेस्ट डॉक्यूसीरीज
बेस्ट डॉक्यूसीरीज का अवॉर्ड ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ ने हासिल किया है।
बेस्ट टाइटल ट्रैक
बेस्ट टाइटल ट्रैक का अवॉर्ड संगीतकार अनुराग सैकिया को ‘मिसमैच्ड’ के ‘इश्क है’ के लिए मिला।