फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir-Kiran: आमिर खान की इस खूबी की वजह से 15 साल तक साथ रहीं किरण राव, मां-बाप को हो रही थी चिंता

Sun, 09 Mar 2025 02:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Kiran Rao: किरण राव ने बताया है कि उनके मां बाप आमिर खान से शादी को लेकर बहुत चिंतित थे। किरण ने बताया कि वह क्या वजह थी जिसकी बिना पर वह आमिर के साथ 15 सालों तक रह गईं।
विज्ञापन
किरण राव आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @roadyness
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता किरण राव ने हाल ही में आमिर खान से शादी के बारे में बात की है। जब उनसे पूछा गया कि आमिर खान के साथ शादी करने की खबर पर उनके मां-बाप का क्या जवाब था। इस पर किरण राव ने कहा 'यह उनके लिए एक झटका था।'
विज्ञापन

किरण राव के लिए मां-बाप चिंता में थे
एएनआई को दिए इंटरव्यू में किरण राव  ने बताया कि 'मेरे मां-बाप हैरान थे। उनसे मैंने बहुत सारे वादे किए थे। मैं वह थी जो बहुत कुछ करना चाहती थी, वह लोग हमारे लिए चिंतित थे, उन्हें लगता था कि कहीं ऐसा न हो कि आमिर के बड़े व्यक्तित्व की वजह से मैं दब जाऊं।'

यह खबर भी पढ़ें: Abhay Deol: फिर रिलीज हुई अभय देओल की 15 साल पुरानी यह फिल्म, एक्टर ने ट्रेलर शेयर कर कही ये बात

आमिर खान-किरण राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसलिए आमिर के साथ रहीं किरण राव
आमिर की बड़ी कामयाबियों को देखते हुए, किरण को उनके साथ रहने में दबाव महसूस हुआ। लेकिन वह इसलिए आमिर खान के साथ रह सकीं क्योंकि आमिर खान ने उनका बहुत समर्थन किया। 'आमिर ने कभी मुझसे उम्मीद नहीं कि मैं एक तय किए हुए रास्ते पर चलूं। वह मुझसे मेरे होने पर हमेशा खुश थे। यही उनकी सबसे बड़ी चीज और खूबी है।'

यह खबर भी पढ़ें: Anushka Sharma: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले फैंस अनुष्का से कर रहे गुजारिश, बोले- भाभी आज भैया को बोलना...

एक दूसरे के लिए मौजूद रहेंगे किरण-आमिर
किरण राव ने यह कहते हुए अपनी बात खत्म की कि मैं और आमिर हमेशा एक दूसरे के लिए मौजूद रहेंगे। 

जुनैद के पिता आमिर खान और सौतेली मां किरण राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
15 साल आमिर के साथ रहीं किरण
किरण राव एक भारतीय फिल्म निर्माता और प्रोड्यूसर हैं। वह आमिर खान से शादी करके उनके साथ 15 सालों तक रहीं। उन्होंने साल 2005 में शादी की थी। उनका साल 2011 में एक बेटा हुआ, जिसका नाम आजाद राव खान है। साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन

आमिर की पहले हुई थी शादी
आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। 16 साल एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आइरा खान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें