कहां होगा आयोजन?
आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन जयपुर, राजस्थान में होगा। इस बार आईफा डिजिटल एंटरटेनमेंट, फिल्मों और ओटीटी कंटेंट में उम्दा प्रदर्शनों को मान्यता देते हुए पहले आईफा डिजिटल अवार्ड्स की शुरुआत करेगा। अवॉर्ड नाइट में डांस होगा, ग्लैमर होगा और होगी ढेर सारी मस्ती।
नोट कर लें तारीख
आईफा अवार्ड्स 2025 का आयोजन जयपुर में होगा। और तारीखे हैं- 8 और 9 मार्च। आईफा अवॉर्ड्स जयपुर प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किए जाएंगे। आईफा डिजिटल अवार्ड्स 8 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। वहीं, आईफा ग्रैंड फिनाले 09 मार्च को होगा, जिसमें मुख्य पुरस्कार समारोह और लाइव प्रदर्शन शामिल होगा।
कौन करेगा होस्ट और कौन देगा प्रस्तुति?
इस साल आईफा अवार्ड्स में होस्ट और परफॉर्मर भी शानदार हैं। करण जौहर और कार्तिक आर्यन आईफा ग्रैंड फिनाले के होस्ट के रूप में अपनी खास उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वहीं, अपारशक्ति खुराना पहले आईफा डिजिटल अवार्ड्स की कमान संभालेंगे। ग्रैंड फिनाले में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर और करीना कपूर खान जैसे सितारे मंच पर परफॉर्मेंस देंगे। वहीं, नोरा फतेही आईफा डिजिटल अवार्ड्स 2025 में शानदार परफॉर्मेंस देंगी।
यह खबर भी पढें:
Amitabh Bachchan: 'जाने का वक्त हुआ', शहंशाह ने किया ऐसा पोस्ट कि उड़ी फैंस की नींद, पूछा- 'क्या हुआ बिग बी'?