फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी इस समस्या पर काम कर रहे इब्राहिम, बोले- डेब्यू फिल्म को लेकर नहीं था सीरियस; पिता सैफ पर कही यह बात

Wed, 29 Oct 2025 09:08 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ibrahim Ali Khan On His Journey: पटौदी परिवार के लाडले इब्राहिम अली खान एक समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि वो इसको सुधारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iak
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इब्राहिम अली खान अपने माता-पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। इब्राहिम ने इसी साल बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। हालांकि, अभी तक उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हुई है। इब्राहिम के अभिनय को तो मिली-जुली-प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन उन्हें बोलने में कुछ दिक्कत है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में आखिरकार इब्राहिम की आवाज सुनने को मिली। इस दौरान वह लिस्पिंग करते हुए दिखाई दिखाई। वीडियो के सामने आने के बाद नेटिजन्स उनके इस आत्मविश्वास की तारीफ की।

जल्दबाजी में किया इंडस्ट्री में अपना डेब्यू

विज्ञापन

एस्क्वायर इंडिया के साथ हालिया बातचीत में इब्राहिम ने अपने डेब्यू को लेकर बात की। अभिनेता ने बताया कि मैं यह नहीं कह रहा कि मैंने अपने मौके को हल्के में लिया, लेकिन मैंने इंडस्ट्री में ऐसे कदम रखा जैसे, हो जाएगा। बेशक मैं बहुत मेहनत कर रहा था, जैसे मैं अभी भी अपनी बोलने की समस्या पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं। लेकिन एक तरह से मुझे लगता है कि मैं उस फिल्म में जल्दबाजी में आ गया था। मैं 21 साल का था जब मैंने इसकी शूटिंग शुरू की। मेरे आस-पास के दूसरे लोग इसे 26, 27, 28 साल की उम्र में कर रहे हैं। अब मुझे लगता है कि जो होने वाला था, उसके पैमाने के बारे में मैं ज्यादा सचेत हो सकता था।

इब्राहिम ने की सैफ अली खान की तारीफ
अपनी बोलने की समस्या और अपने परिवार की मेहनत पर बात करते हुए इब्राहिम ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मेरी बोलने की समस्या मेरे फिल्मी करियर में आड़े आएगी। जब मैं सोचता हूं कि मेरे पिता ने क्या-क्या झेला है और उन्हें अपनी पहचान बनाने में कितना समय लगा, तो मुझे लगता है कि मुझे भी कड़ी मेहनत करनी होगी और बेहतर बनना होगा। पिता सैफ अली खान की तारीफ करते हुए इब्राहिम ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे पिता एक बेहतरीन अभिनेता हैं। मुझे उनके बारे में जो बात सबसे ज्यादा पसंद है, वह यह है कि शुरुआत में बहुत से लोग उन पर शक करते थे। उन्हें अपनी जगह बनाने और आज के बहुमुखी कलाकार बनने में काफी फिल्में लगीं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः अगस्त्य की ‘इक्कीस’ का ट्रेलर देख भावुक हुए नाना अमिताभ बच्चन, बोले- ‘परिवार का सबसे बड़ा गौरव बनो’

श्रीलीला के साथ अगली फिल्म में नजर आएंगे इब्राहिम
वर्कफ्रंट की बात करें तो इब्राहिम अली खान ने इसी साल ओटीटी पर आई फिल्म ‘नादानियां’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद ओटीटी पर ही उनकी अगली फिल्म ‘सरजमीं’ भी रिलीज हुई। इसे भी मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिली। इस फिल्म में इब्राहिम के साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। अब इब्राहिम कुणाल देशमुख की अगली फिल्म में नजर आएंगे। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इस फिल्म में श्रीलीला प्रमुख रोल में दिखाई देंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें