फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान ने अपनी अगली फिल्म के बारे में दी अपडेट, मैडॉक फिल्म्स के साथ कर रहे काम

Tue, 12 Aug 2025 12:13 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ibrahim Ali Khan New Film: इब्राहिम अली खान ने अपनी अगली फिल्म के बारे में नई अपडेट दी है। उन्होंने मैडॉक फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान के बेटे और अभिनेता इब्राहिम अली खान इन दिनों बहुत व्यस्त चल रहे हैं। उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'सरजमीं' रिलीज हुई है। इसके बाद उन्होंने 'दिलेर' पर काम करना शुरू किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

इब्राहिम ने दी अगली फिल्म की अपडेट
अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें नजर आ रहा है कि वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के जरिए अपने फैंस को अपनी अगली फिल्म के बारे में अपडेट दी है। पोस्ट के मुताबिक 'दिलेर' दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इसका निर्देशन कुणाल देशमुख कर रहे हैं। उन्होंने 'जन्नत' और 'तुम मिले' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

पूरी हो गई 'दिलेर' की शूटिंग
खबरों के मुताबिक 'दिलेर' की शूटिंग इसी साल जनवरी में पूरी हुई है। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़, मुंबई, लंदन और कई दूसरी जगहों पर हुई है। कुणाल देशमुख की पत्नी सोनाली ने फिल्म पूरी होने पर कई तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'दिलेर की शूटिंग पूरी हो गई। बहुत अच्छा सफर था।'

यह खबर भी पढ़ें: Echoes of Valour: वेनिस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी कोलकाता की निर्देशक की फिल्म, कान में कर चुकी है डेब्यू

इब्राहिम अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीलीला भी आएंगी नजर
फिल्म में इब्राहिम अली खान अहम किरदार में हैं। इसमें उनके साथ लीड रोल में साउथ की अभिनेत्री श्रीलीला हैं। फिल्म के बारे में बाकी जानकारी को गुप्त रखा गया है। 
विज्ञापन

इब्राहिम अली खान का वर्कफ्रंट
इब्राहिम अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में कायोज ईरानी की फिल्म 'सरजमीं' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन ने अभिनय किया है। फिल्म में उन्होंने एक आर्मी अफसर के बेटे का किरदार निभाया है। उन्हें आतंकवादी किडनैप कर लेते हैं और कई वर्षों के बाद छोड़ते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें