अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फैंस के लिए अपनी नई फिल्म लेकर हाजिर होने वाले हैं। अभिनेता की अगली फिल्म का नाम 'आई एम नॉट एन एक्टर' है। शनिवार को निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत दो अभिनेताओं के एक ऑडिशन में भाग लेते और वीडियो चैट पर बात करते हुए होती है।
निर्देशक ने क्या लिखा?
फिल्म के निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर साझा करते हुए इस फिल्म को कलाकारों के लिए प्रशंसा बताया। उन्होंने लिखा, “एक्टिंग की कला और क्राफ्ट के लिए एक प्रशंसा साथ ही, एक अभिनेता के जीवन के लिए भी…।”
यह खबर भी पढ़ें:
Kareena Kapoor: सैफ पर हुए हमले के बाद करीना ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, शादी और तलाक पर एक्ट्रेस ने क्या लिखा?
मुंबई के अभिनेता की कहानी है फिल्म
फिल्म 'आई एम नॉट एन एक्टर' मुंबा देवी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा चित्रांगदा सतरूपा भी हैं। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर मार्च में कैलिफोर्निया में ‘सिनेक्वेस्ट फिल्म फेस्टिवल 2025’ में होने वाला है। आदित्य कृपलानी द्वारा निर्देशित यह हिंदी-अंग्रेजी ड्रामा पूरी तरह से मुंबई अभिनेता की कहानी है, जो वीडियो कॉल के माध्यम से एक रिटायर्ड, उदास फ्रैंकफर्ट बैंकर को सलाह देता है।
यह खबर भी पढ़ें:
Patal Lok 2: क्या 20 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं ‘पाताल लोक’ फेम जयदीप अहलावत? पूरी खबर जान चौंक जाएंगे आप!
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वर्क फ्रंट
नवाजुद्दीन को आखिरी बार फिल्म ‘रौतू का राज’ में नारायणी शास्त्री, राजेश कुमार और अतुल तिवारी के साथ मुख्य भूमिकाओं में देखा गया था। अब वह इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अभिनेता मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की आगामी फिल्म ‘थामा’ मे आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं।