Salman Khan: सलमान खान अपने भतीजे अरहान के पॉडकास्ट ‘डंब बिरयानी’ में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। वहीं, सलमान ने अपने जेल में बिताए समय को भी याद किया।
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान ने अपने पॉडकास्ट में चाचा सलमान खान के साथ इंटरव्यू शेयर किया है। इस इंटरव्यू में सलमान अपने जीवन से जुड़ी कई बातें शेयर कर रहे हैं। इसमें उन्होंने अरहान को करियर टिप्स भी दिए साथ ही उन्होंने अपने जेल में बिताए दिनों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
बोले- सफलता पाने का यही रास्ता
सलमान खान, अरहान और उनके दोस्तों से बात करने के दौरान उन्हें सलाह के तौर पर कहते हैं कि आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि सफलता पाने का एकमात्र यही रास्ता है। अगर आपके पास समय कम है तो आप कम नींद लीजिए।
जेल वाले दिनों को किया याद..
सलमान अपने बारे में बताते हुए कहते हैं कि वह सिर्फ दो घंटे सोते हैं। कोई काम ना होने पर महीने में किसी एक दिन सात घंटे सो लेते हैं। वह कहते हैं कि जब फिल्मों की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेक मिलता है, तो वह पांच मिनट के लिए सो जाते हैं। वहीं, सलमान जेल के दिनों के बारे में बताते हुए कहते हैं कि कोई काम ना होने पर वह वहां सो जाया करते थे।
परिवार के बुजुर्गों से सीखने की जरूरत
अरहान के पॉडकास्ट के दौरान वह परिवार के जिम्मेदारियों का भी जिक्र करते हैं। वह अपने पिता के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि आपको बड़ों का सम्मान करना चाहिए और उनके अनुभवों से सीखने की आदत डालनी चाहिए। सलमान ने कहा आपको जिम्मेदारी की भावना से किसी को भी सलाह देना चाहिए या बात करना चाहिए। परिवार में मुखिया के तजुर्बे का सम्मान करना चाहिए।
जब दोस्त ने उधार दिए 15 हजार
इसी पॉडकास्ट में सलमान ने दोस्ती के बारे में बताते हुए कहा कि उनके दोस्त जो भी बने, वे आज तक साथ हैं। दोस्तों से जुड़ा एक वाकया बताते हुए सलमान कहते हैं कि एकबार उन्हें शॉपिंग के दौरान कोई चीज पसंद आ गई, तो उनके एक दोस्त ने बिना सोचे समझे 15 हजार रुपए दे दिए थे, जो उस समय एक बड़ी रकम थी। वह दोस्तों के बारे में कहते हैं कि बहुत दिनों बाद मिलने पर भी उनका रिश्ता वैसा ही रहता है।