हम अदालत में लड़ेंगे
हालांकि, इस दौरान सनोबर शेख ने कानूनी मामले के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि मामला विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि विशाल भारद्वाज एक प्रशंसित निर्देशक हैं और शाहिद कपूर भी एक अच्छे अभिनेता हैं। हमें किसी से कोई समस्या नहीं है। हम फिल्म रिलीज होने से पहले देखना चाहते हैं ताकि हम इसे मंजूरी दे सकें। हम यह भी चाहते हैं कि मेकर्स यह स्वीकार करें कि हमारे परिवार ने उन्हें कोई धमकी नहीं दी है। बाकी हम इस मामले को अदालत में लड़ेंगे।
13 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। हाल ही में टीजर के बाद फिल्म का एक रोमांटिक गाना भी रिलीज किया गया है।