फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक: 'जानता हूं तुमने कितनी मेहनत की है'; परिणीति चोपड़ा की डेब्यू सीरीज की राघव चड्ढा ने की दिल खोलकर तारीफ

Mon, 21 Sep 2026 10:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raghav Chadha Praised Parineeti: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा वेब सीरीज की दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी सीरीज 'शक' जल्द रिलीज होगी। हाल ही में उनके पति और भाजपा नेता राघव चड्ढा ने उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मों में अपनी अदाकारी से दिल जीतने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अब पहली बार वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। उनकी डेब्यू सीरीज 'शक' का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ था। इसे दर्शकों से काफी तारीफें मिलीं। 'शक' की रिलीज से पहले परी के पति और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा ने उनकी तारीफ की है।

विज्ञापन

'शक: ट्रस्ट नो वन' - फोटो : X
परी की तारीफ में राघव चड्ढा का पोस्ट
राघव चड्ढा ने परिणीति को डेब्यू सीरीज के लिए बधाई दी है साथ ही यह जिक्र भी किया कि 'शक' के लिए उन्होंने किस कदर मेहनत की है। राघव चड्ढा ने पूरी टीम को बधाई दी है। सीरीज का ट्रेलर साझा करते हुए राघव चड्ढा ने लिखा है, 'परिणीति, मुझे तुम पर बहुत गर्व है'।
विज्ञापन

शक - फोटो : इंस्टाग्राम@Netflix-In
पूरी टीम को दी बधाई
राघव चड्ढा ने कैप्शन में आगे लिखा है, 'मुझे पता है कि तुमने 'शक' के लिए कितनी मेहनत की है। खासकर उस समय, जब हमारे लिए सब कुछ अपने आप में ही बहुत खास था। शिमला में शूटिंग के दौरान कुछ समय बिताने पर, मुझे इस प्रोजेक्ट की टीम का अपनापन और हुनर भी देखने को मिला। पूरी टीम बहुत प्रतिभाशाली है। साफ पता चलता है कि उनके साथ काम करने में तुम्हें बहुत मजा आया। तुम्हें और 'शक' सीरीज की पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे लगता है कि यह सीरीज लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी। हम भी इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 


कब रिलीज होगी 'शक'?
बता दें कि सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन'  24 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज के निर्देशक रेंसिल डी'सिल्वा हैं।  इसके निर्माता रेंसिल डी'सिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा हैं।  सपना मल्होत्रा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने अल्केमी फिल्म्ज के तहत शो का निर्माण किया है। परी के अलावा 'शक' में हरलीन सेठी, सुमीत व्यास और ध्रुव चौधरी भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें