फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंकार: द रोअर: शूटिंग से एक रात पहले रघुबीर यादव को आया था हार्ट अटैक, करण कपाड़िया ने किया खुलासा

Fri, 30 Oct 2026 11:02 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'हुंकार: द रोअर' एक हिंदी क्राइम थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा वेब सीरीज है।
  • इसमें अनीत पड्डा और रघुवीर यादव समेत कई कलाकार नजर आए।
  • अब हाल ही में सीरीज के डायरेक्टर करण डी कपाड़िया ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया है।
विज्ञापन
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'हुंकार: द रोअर' को इसकी दिलचस्प कहानी, दमदार पटकथा और शानदार अभिनय के लिए दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। इस सीरीज में रघुबीर यादव ने बापजी का किरदार निभाया है। इस भूमिका में दिग्गज अभिनेता पहली बार एक बिल्कुल अलग और नकारात्मक अंदाज में नजर आ रहे हैं। अपने दमदार व्यक्तित्व, बारीक अभिनय और प्रभावशाली अंदाज से उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन


सीरीज के एक खास सीन ब्रेकडाउन में निर्देशक करण कपाड़िया और रघुबीर यादव दर्शकों को पर्दे के पीछे की दुनिया में ले जाते हैं। इस दौरान वे सीरीज के कुछ अहम दृश्यों, उनकी रचनात्मक प्रक्रिया और सेट पर हुए यादगार किस्सों को शेयर किया।
Trending Videos

रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया
रघुबीर यादव को आया था हार्ट अटैक
बातचीत के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए करण कपाड़िया ने बताया कि टीम एक अहम गवाही वाले सीन की शूटिंग कर रही थी, लेकिन उससे ठीक एक रात पहले रघुबीर यादव को हार्ट अटैक आया था। इस घटना को अपने खास मजाकिया अंदाज में याद करते हुए रघुबीर यादव ने हंसते हुए कहा कि सीन इतना इंटेंस था कि उन्हें हार्ट अटैक आना ही ज्यादा अच्छा लगा।

हुंकार - फोटो : सोशल मीडिया
क्या थी ‘हुंकार: द रोअर’ की कहानी?
यह सीरीज 17 वर्षीय छात्रा मीनू रावत (अनीत पड्डा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अत्यंत शक्तिशाली और रसूखदार धर्मगुरु सुनील 'बापजी' चाकोसी (रघुबीर यादव) पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाती है।

बापजी का राजनीतिक और सामाजिक रसूख इतना ज्यादा है कि उसका नाम सुनते ही पुलिस वाले कांप जाते हैं। चूंकि, मामला नाबालिग लड़की का था, इसलिए बापजी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाता है। आगे क्या होता है यह तो सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगा।
 
विज्ञापन

हुंकार: द रोर टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
कहां देख सकते हैं ‘हुंकार: द रोअर’
‘हुंकार: द रोअर’ का निर्माण बिड़ला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने पर्पल पेबल पिक्चर्स के सहयोग से किया है। यह मंगाता फिल्म्स की प्रस्तुति है। सीरीज का निर्माणात्मक विचार करण डी. कपाड़िया और नित्या मेहरा ने मिलकर तैयार किया है, जबकि प्रियंका चोपड़ा जोनस इसकी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

‘हुंकार: द रोअर’ को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं, जिसमें दर्शक रघुबीर यादव को बापजी के बिल्कुल नए और दमदार अवतार में देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें