फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान शेट्टी: कौन हैं समीक्षा? अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने लेडीलव से की सगाई; देखें तस्वीरें

Fri, 30 Oct 2026 10:17 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आयुष्मान सेठी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी से सगाई कर ली है।
  • अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।
  • इसके अलावा आयुष्मान ने अपने व्लॉग के जरिए इस खास पल की झलक दिखाई।
विज्ञापन
आयुष्मान सेठी और समीक्षा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी से सगाई कर ली है। आयुष्मान ने इटली के खूबसूरत शहर कैपरी में एक रोमांटिक ट्रिप के दौरान समीक्षा को शादी के लिए प्रपोज किया।
विज्ञापन




अब कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें भी शेयर की हैं। वहीं, आयुष्मान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग के जरिए इस खास पल की झलक दिखाई है।
Trending Videos

आयुष्मान ने खास तरह से किया प्रपोज
आयुष्मान सेठी ने अपने व्लॉग में बताया कि उन्होंने समीक्षा को प्रपोज करने की पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी। सगाई की अंगूठी उन्होंने अपने बैग में छिपाकर रखी थी।



इसके बाद वह समीक्षा के साथ कैपरी की सबसे ऊंची जगह मोंटे सोलारो की हाइक पर गए। इस दौरान उन्होंने समीक्षा के लिए जंगली फूल भी इकट्ठा किए।



पहाड़ की चोटी पर पहुंचने के बाद आयुष्मान ने रील बनाने के बहाने ट्राइपॉड सेट किया। इसके बाद वह अचानक घुटनों पर बैठ गए और समीक्षा को प्रपोज किया।



इस दौरान उन्होंने अपने दिल की बात कहते हुए बताया कि समीक्षा के उनकी जिंदगी में आने के बाद प्यार और शादी को लेकर उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
प्रपोज करने के बाद आयुष्मान और समीक्षा ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि दुनिया में कितनी ही जगहें और जिंदगी हो सकती थीं, लेकिन दोनों का एक-दूसरे से मिलना खास है। वे हर जिंदगी में एक-दूसरे को ही चुनना चाहेंगे। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।



कौन हैं समीक्षा शेट्टी?
बता दें कि आयुष्मान सेठी, अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी के छोटे बेटे हैं। उनके बड़े भाई आर्यमान सेठी भी एक्ट्रेस योगिता बिहानी से सगाई कर चुके हैं। वहीं, समीक्षा शेट्टी मुंबई की रहने वाली हैं। वह योगा ट्रेनर और मेंटल वेलनेस कोच हैं। इसके अलावा उनकी पढ़ाई लॉ के क्षेत्र में हुई है। समीक्षा सोशल मीडिया पर योग, फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा कंटेंट शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें