फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Humaira Asghar: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अपार्टमेंट में मृत मिली, दो हफ्ते तक किसी को नहीं हुई खबर

Tue, 08 Jul 2025 11:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर के निधन की खबर सामने आई है। कराची स्थिति अपने अपार्टमेंट में वह मृत पाई गईं। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस की मौत दो हफ्ते पहले ही हो चुकी थी। 

विज्ञापन
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर - फोटो : इंस्टाग्राम@humairaaliofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर के मौत की पुष्टि की गई। पुलिस के अनुसार शव काफी सड़ चुका था। माना जा रहा है कि दो हफ्ते पहले ही हुमैरा की मौत हो चुकी थी। लेकिन आसपास रहने वाले लोगों का ध्यान इस बात पर नहीं गया। डीआईजी सैयद असद रजा ने पाकिस्तानी मीडिया को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पाकिस्तानी मीडिया को दी जानकारी 
हुमैरा असगर कराची में इत्तेहाद कमर्शियल के एक फ्लैट में रहती थीं, इसी अपार्टमेंट में एक्ट्रेस का शव मिला। पुलिस ने मंगलवार यानी 8 जुलाई इस बात की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार एक्ट्रेस की बॉडी काफी सड़ चुकी थी। डीआईजी सैयद असद रजा ने पाकिस्तानी मीडिया को हुमैरा असगर के बारे में जानकारी दी। डीआईजी ने बताया कि पुलिस ने ताला तोड़कर एक्ट्रेस के घर में एंट्री ली। अंदर हुमैरा असगर का सड़ चुका शव मिला। ऐसा माना जा रहा है कि एक्ट्रेस की मौत लगभग दो हफ्ते पहले हुई होगी। 

हुमैरा की मौत की जांच होगी 
हुमैरा की उम्र लगभग 30 से 35 साल बता गई है। वह सात साल से कराची वाले अपार्टमेंट रह रही थीं। निचे (Niche) लाइफस्टाइल की रिपोर्ट के अनुसार हुमैरा की माैत को नेचुरल माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभी जांच चल रही है। फोरेंसिक टीम को हुमैरा के अपार्टमेंट से सबूत जमा करने के लिए बुलाया गया है। एक्ट्रेस का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंट की डॉ. सुम्मैया की देखरेख में हुमैरा असगर के शव का पोस्टमार्टम हुआ। डॉ. सुम्मैया ने कहा, ‘शव लगभग सड़ने की एडवांस स्टेज पर था।’ 
विज्ञापन


पुलिस ने अटकलों से दूर रहने की सलाह दी 
हुमैरा असगर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरफ फैल गई। ऐसे में पुलिस ने लोगों को अटकलों से बचने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि अभी हुमैरा असगर की मौत की जांच जारी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें