फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल में बनारसी साड़ी पहन इठलाईं हुमा कुरैशी; तस्वीरों में देखिए अलहदा अंदाज

Sat, 16 May 2026 11:54 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Huma Qureshi at Cannes 2026: अभिनेत्री हुमा कुरैशी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची हैं। उनका खूबसूरत लुक सामने आया है। एक्ट्रेस बनारसी साड़ी पहने दिखी हैं।
विज्ञापन
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। 12 मई से इसका आगाज हुआ था और यह 23 मई तक जारी रहेगा। कई भारतीय सितारे भी लगातार इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी भी वहां पहुंची हैं। बीते दिन वे ब्लैक आउटफिट में बॉस लेडी अवतार में दिखी थीं। वहीं, आज वे बनारसी साड़ी पहने दिखी हैं। 

विज्ञापन



हुमा कुरैशी कान फिल्म फेस्टिवल में कल शुक्रवार को पहुंचीं। पहले दिन ही उनके लुक का खूब जादू चला। ब्लैक वेस्टर्न आउटफिट में उन्होंने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। वहीं आज वे ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने साड़ी में खुद को स्टाइल किया।



हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। लैवेंडर बनारसी साड़ी में वे खिल उठी हैं। उन्होंने गोल्डन कलर के ब्लाउज के साथ इसे कैरी किया है।



हुमा ने लिखा है, 'बनारस के घाटों से लेकर कान फिल्म फेस्टिवल तक। एक ऐसा बुना हुआ परिधान पहनने में कुछ बेहद खास बात है, जिसे पहनकर ऐसा महसूस होता है, मानो उसने सदियों का सफर तय किया हो।



हुमा ने आगे लिखा है, 'मुझे सबसे ज्यादा यह पसंद है कि यह एक ही समय में दो अलग-अलग दुनियाओं को अपने भीतर समेटे हुए है। एक तरफ पारंपरिक बनारसी बुनाई की पुरानी यादें हैं, तो दूसरी तरफ ऐसे डिजाइन (motifs) हैं, जो आज के जमाने के लगते हैं। इनमें एक शांत सा आकर्षण है।



आगे लिखा है, कान में, जहां चारों ओर सिनेमा और कहानियों का ही बोलबाला है, वहां ऐसा कुछ पहनना जो खुद अपनी एक कहानी बयां करता हो, यह अनुभव किसी सपने जैसा ही लगता है।
 
विज्ञापन



इससे एक दिन पहले हुमा कुरैशी ब्लैक पावर सूट में नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस कैरी किया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें