फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hum Tum: फिल्म का फाइनल कट देख क्यों रो पड़े निर्देशक कुणाल कोहली? बताई फिल्म से जुड़ी दास्तां

Wed, 02 Apr 2025 03:36 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hum Tum: 2004 में आई सैफ अली खान और रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म ‘हम तुम’ से जुड़े किस्से को निर्देशक कुणाल कोहली ने शेयर किया। बताया कि यश चोपड़ा ने फिल्म की स्क्रिप्ट को नापसंद कर दिया था।
विज्ञापन
कुणाल कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम- @kunalkohli
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हम तुम' के निर्देशक कुणाल कोहली ने फिल्म निर्माण को लेकर अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही उन्होंने फिल्म की चुनौतियों का भी जिक्र किया। आखिर क्यों निर्देशक ने इसे जोखिम भरी फिल्म कहा, आइए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन


जब नहीं पसंद आई यश चोपड़ा को फिल्म की स्क्रिप्ट
'हम तुम' फिल्म के निर्देशक कुणाल कोहली ने इंडिया नाउ एंड हाउ से बातचीत की, जहां उन्होंने अपनी फिल्म के निर्माण के अनुभवों को साझा किया। कुणाल ने कहा कि यश चोपड़ा को  'हम तुम' की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी और यश चोपड़ ने उनसे बताया कि इसकी स्क्रिप्ट से अच्छी तो 'मुझसे दोस्ती करोगे' थी। इसके अलावा यश ने कहा कि यह तो साधारण सी यात्रा वृतांत किस्म की कहानी है। आगे बातचीत में कुणाल ने कहा कि चोपड़ा साहब फिल्म के लिए 7.5 करोड़ रुपये देने के लिए मान गए थे, लेकिन इससे एक पैसा अधिक देन से इनकार कर दिया था।

यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: मुंबई के थियेटर्स से इसलिए हटाई गई 'सिकंदर', लगा दी गई 'द डिप्लोमैट' और 'एल2: एम्पुरान'
विज्ञापन


फिल्म को देख निकले आंसू
कुणाल कोहली ने आगे बताया कि यश चोपड़ा ने कहा कि अगर फिल्म नहीं चली तो वह अपने नाम की जगह आदित्य चोपड़ा का नाम डलवा देंगे। बाद में फिल्म के फाइनल कट देखने के बाद यश चोपड़ा ने इसकी तारीफ की और कहा कि कुणाल तुम सही थे, इस पर निर्देशक रो पड़े। इसके साथ ही कुणाल ने बताया कि फिल्म के पैसे बचाने के लिए उन्होंने पेरिस और यूएसए के सीन्स को एम्स्टर्डम में शूट किया। इसके अलावा उन्होंंने बताया कि किस तरह उन्होंने एक सीन करने के लिए ऋषि कपूर साहब को मनाया था। इस फिल्म को लेकर सभी ने उनसे कहा कि यह फ्लॉप हो जाएगी, लेकिन इसने सबको गलत साबित किया और हिट साबित हुई। यह लोगों की नजर में एक जोखिम भरी फिल्म थी। 

यह खबर भी पढ़ें: Abir Gulaal Movie: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की 'अबीर गुलाल' का विरोध शुरू, मनसे ने रिलीज पर जताया एतराज

एक नजर फिल्म की ओर 
2004 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हम तुम' दर्शकों को पसंद आई थी और यह हिट फिल्म रही थी। इस फिल्म में सैफ अली खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर के तले बनाया गया था, जिसका निर्देशन कुणाल कोहली ने किया था। फिल्म में करण और रिया के बीच प्यार, तकरार, हंसी और मजाक की कहानी दिखाई गई  थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें