ऋतिक रोशन ने शेयर किया पोस्ट
ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'यह खुशनुमा सुबह है'। अभिनेता की यह पोस्ट सामने आते ही उनके फैंस के कमेंट्स आने शुरू हो गए। अभिनेता की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी रिएक्शन देते हुए रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।
यूजर बोले- 'हमें लगा पासवर्ड भूल गए'
इससे पहले ऋतिक ने 15 जुलाई 2026 को पोस्ट शेयर किया था, जिसमें फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के 15 साल पूरे होने के मौके पर खुशी जताई थी। अब उनका यह पोस्ट सामने आते ही नेटिजंस लिख रहे हैं कि इतने दिन से वे एक्टिव नहीं थे और उन्हें काफी मिस किया गया। एक यूजर ने लिखा है, 'हमें तो लगा था कि आप अपना इंस्टाग्राम पासवर्ड ही भूल गए हैं'।
कुछ फैंस ऋतिक रोशन से बड़े पर्दे पर लौटने का आग्रह कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बहुत लंबा वक्त हो गया। 'वॉर 2' के बाद सिल्वर स्क्रीन पर आपका इंतजार कर रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज अपने नए प्रोजेक्ट का एलान करिए'। एक यूजर ने लिखा, 'आपके बिना बड़ा पर्दा सूना है'।
सबा आजाद से की गुजारिश
इतना ही नहीं, ऋतिक के फैंस उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को टैग करके उनसे गुजारिश कर रहे हैं कि वे ऋतिक को फिल्में करने के लिए समझाएं। एक यूजर ने लिखा, 'मैम, आपने क्या कान भरे हैं ऋतिक सर के जो उन्होंने फिल्में करना ही बंद कर दिया। उन्हें बोलिए कि हम प्रशंसक उनकी फिल्में देखना चाहते हैं'।
एक यूजर ने लिखा है, 'भाभी जी अपने बॉयफ्रेंड को बोलिए काम वाम करें, ऐसे थोड़ी चलता है'।