फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha: दोस्त की बर्थडे पार्टी में चोटिल हुईं नुसरत; शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'कुछ पार्टीज...'

Sat, 12 Jul 2025 09:15 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nushrratt Bharuccha Injured: बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड इशिता राज का जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी में पहुंची थीं, जहां उन्होंने खूब एन्जॉय किया लेकिन इसी पार्टी के दौरान अब उन्हें चोट लग गई है।
विज्ञापन
नुसरत - फोटो : इंस्टाग्राम- @nushrrattbharuccha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा नुसरत भरूचा शुक्रवार रात अपनी दोस्त इशिता राज के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुईं, जहां उन्होंने जमकर मस्ती की, लेकिन ये मस्ती उन्हें कुछ ज्यादा ही भारी पड़ गई। सोशल मीडिया पर उनकी हालिया इंस्टा स्टोरीज ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन


नुसरत को पार्टी में लगी चोट
पार्टी में घायल हुईं अभिनेत्री ने अब खुलासा किया है अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनके हाथ पर गहरे खरोंच और चोट के निशान हैं। एक फोटो में उन्होंने चोट को करीब से दिखाया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उनकी स्किन छिल गई है और खून भी निकल आया है। इसके साथ ही उन्होंने 'आउच' और फिल्टर पर पट्टी के स्टिकर भी लगाए हैं।

विज्ञापन


नुसरत ने शेयर की तस्वीरें 
दूसरी तस्वीर में नुसरत अपना हाथ ऊपर करके घायल हिस्सा दिखा रही हैं और चेहरे पर दर्दभरा एक्सप्रेशन है। इस फोटो के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'कुछ पार्टीज आपकी सेहत के लिए वाकई नुकसानदायक होती हैं!' हालांकि, नुसरत ने ये नहीं बताया है कि उन्हें चोट आखिर कैसे लगी, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि पार्टी के दौरान गिरने या किसी नुकीली चीज से टकराने की वजह से ये हादसा हुआ होगा।

नुसरत के फैंस हुए चिंतित
नुसरत हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी के निजी लम्हों को फैंस के साथ साझा करती हैं। उन्होंने पहले भी ट्रैवल, शूटिंग और फैशन से जुड़े कई पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि इस बार नुसरत घायल हो गई हैं जिससे उनके फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। 

नुसरत भरूचा की बेहतरीन फिल्में
हाल ही में नुसरत ने कई फिल्मों में दमदार अभिनय से लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने 'ड्रीम गर्ल', 'जनहित में जारी', 'छोरी', 'अकेली' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अब उनके ये रियल-लाइफ पल भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें