13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ ने दर्शकों के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है। ये फिल्म 2010 में आई एनिमेटेड क्लासिक का लाइव-एक्शन रूप है और इसे डायरेक्टर डीन डेब्लॉइस ने निर्देशित किया है। मुख्य किरदारों में मेसन थेम्स, नीको पार्कर और जेरार्ड बटलर नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी विकिंग लड़के हिकअप और उसके ड्रैगन टूथलेस की गहरी दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को एक बार फिर जादुई सफर पर ले जाती है।
ये फिल्म क्रेसिडा कोवेल की किताबों पर आधारित ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ फ्रेंचाइज का चौथा चैप्टर है। इससे पहले तीन एनिमेटेड फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। लेकिन इस बार की खासियत ये है कि ये कहानी अब रियल लोकेशन्स और असली कलाकारों के साथ पर्दे पर उतरी है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, विजुअल इफेक्ट्स और ड्रैगन के साथ इंसानी इमोशंस का संतुलन कई दर्शकों को भा गया है। हालांकि, सबकी राय एक जैसी नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें:
Sunjay Kapur: क्या है संजय कपूर की मौत का मधुमक्खी से कनेक्शन? पोलो खेलते वक्त कैसे आया हार्ट अटैक? जानिए
फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शन्स
फिल्म की रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों ने अपने रिव्यू शेयर किए। कुछ यूजर्स ने इसे अब तक की सबसे बेहतरीन लाइव-एक्शन फिल्म करार दिया, तो कुछ ने कहा कि ये फिल्म भावनाओं से भरपूर और खूबसूरती से बनाई गई है।
एक यूजर ने लिखा, ‘लाइव-एक्शन वर्जन ने दिल जीत लिया, A+ परफॉर्मेंस रही!’ वहीं कुछ दर्शकों ने फिल्म की तुलना ओरिजिनल एनिमेटेड वर्जन से की और कहा कि ये उतनी असरदार नहीं लगी। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘लाइव एक्शन ठीक-ठाक था, लेकिन मुझे ओरिजिनल अभी भी ज्यादा पसंद है।’
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो मेसन थेम्स को हिकअप के किरदार में खासा पसंद किया जा रहा है। इससे पहले वो ‘मोंस्टर समर’ फिल्म में नजर आए थे, जिसमें मेल गिब्सन भी थे। अब वो जल्द ही हॉरर फिल्म ‘ब्लैक फोन 2’ में दिखाई देंगे।
डीन डेब्लॉइस के निर्देशन में बनी यह फिल्म यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा रिलीज की गई है और इसे प्रोड्यूस किया है डेब्लॉइस, एडम सीगल और मार्क प्लैट ने। हालांकि फिल्म को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है, लेकिन ये साफ है कि ड्रैगन और इंसान की दोस्ती की कहानी अब भी दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही है।