‘ठग लाइफ’ की उम्मीदों पर पानी फिरा
कमल हासन और मणिरत्नम की जोड़ी से लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन ठग लाइफ इन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म की ओपनिंग तो ठीक-ठाक रही लेकिन इसके बाद इसका ग्राफ तेजी से गिर गया। शुरुआती दिनों के बाद फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट आई और अब तक कुल कलेक्शन महज 40.95 करोड़ ही पहुंच पाया है। फिल्म ने मंगलवार को सिर्फ 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया। समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया ने इस फिल्म की रफ्तार को धीमा कर दिया है।
'भूल चूक माफ' भी दिखाई बड़ी ताकत
वहीं, राजकुमार राव और वामिका गब्बी की भूल चूक माफ ने कम बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। इस फिल्म ने धीरे-धीरे करके 70 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। कंटेंट आधारित इस फिल्म को न केवल दर्शकों बल्कि समीक्षकों से भी काफी सराहना मिली है। इस फिल्म ने मंगलवार को 50 लाख का कलेक्शन कर लिया जबकि उससे एक दिन पहले फिल्म 39 लाख ही कमा पाई थी।
फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की शूटिंग में साइमन पेग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉलीवुड की दावेदारी भी नहीं रही पीछे
टॉम क्रूज की मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग को भी भारत में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अब तक लगभग 99.33 करोड़ की कमाई कर ली है। खास बात यह रही कि फिल्म के हिंदी और इंग्लिश दोनों वर्जन को समान रूप से पसंद किया गया है। जहां एक तरफ फिल्म के हिंदी वर्जन ने मंगलवार को 14 लाख रुपये कमाए वहीं इंग्लिश वर्जन ने 48 लाख का बिजनेस किया।