फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauri Khan: ‘ट्रेंड्स के चक्कर में न पड़ें’, गौरी खान ने दी नए इंटीरियर डिजाइनर्स को खास सलाह

Wed, 11 Jun 2025 01:05 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gauri Khan On Interior Designing: गौरी खान ने इंटीरियर डिजाइनिंग को लेकर कुछ टिप्स दिए और इस फील्ड में आने वाले नए लोगों को एक खास सलाह भी दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@gaurikhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। 13 साल से अधिक लंबे अपने करियर में उन्होंने कई क्लाइंट्स के लिए अनोखी और खूबसूरत जगहें तैयार की हैं। गौरी इंडस्ट्री के अधिकतर स्टार्स के घरों का इंटीरियर करती रहती हैं। इस फील्ड में गौरी का सफर अपने घर ‘मन्नत’ के रिनोवेशन से शुरू हुआ, जहां उन्हें घरों को सजाने और उन्हें खूबसूरत बनाने का एहसास हुआ। इसके बाद से गौरी एक लीडिंग इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर काम कर रही हैं। अब गौरी ने अपने अनुभव के आधार पर इस फील्ड में आने वाले नए लोगों को कुछ सलाह दी है।

आपकी स्पेशलिटी ही है आपकी ताकत

विज्ञापन

एएनआई के साथ हालिया बातचीत में गौरी खान ने नए इंटीरियर डिनाजाइनर्स को अपना व्यक्तित्व न खोने की सलाह देते हुए कहा, “अपनी सोच और काम को लेकर सच्चे रहें और नए ट्रेंड्स में मत खो जाएं। अच्छा डिजाइन हमेशा के लिए होता है, वो समय से परे होता है। आपकी विशेषता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।” गौरी दिल्ली में अपने पहले गौरी खान डिजाइन एक्सपीरियंस सेंटर की लॉन्चिंग पर पहुंची थीं।

हमें क्लाइंट की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए
गौरी ने उन जरूरी फैक्ट्स के बारे में भी बताया जिन्हें वह किसी भी प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले ध्यान में रखती हैं। उन्होंने कहा, “मैं कहूंगी कि पहली बात यह समझना है कि क्लाइंट को क्या चाहिए, उनकी कहानी क्या है और उनकी लाइफस्टाइल क्या है। मुझे लगता है कि हर प्रोजेक्ट को उसमें रहने वाले लोगों को अथेंटिक लगना चाहिए।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Karan Johar: रणबीर और रणवीर के बीच में है ईगो क्लैश? करण जौहर ने बताई पूरी सच्चाई, बोले- ‘दोनों एक-दूसरे को…’

अपने स्टोर के पीछे के आइडिया को किया साझा
अपने इस सेंटर को बनाने के पीछे का कारण बताते हुए गौरी ने कहा कि आइडिया कुछ ऐसा बनाने का था जो आपको पूरी तरह से प्रभावित कर सके। मैं चाहती थी कि यह एक ऐसा घर जैसा लगे जहां आप घूम सकें, छू सकें, महसूस कर सकें और गौरी खान डिज़ाइन का अनुभव कर सकें। हर टुकड़ा, हर कोना, भावनाओं को जगाने और कल्पना को प्रेरित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। लाइफस्टाइल जोन वाकई में अलग दिखते हैं, क्योंकि वे किसी को यह देखने की परमिशन देते हैं कि टुकड़े वास्तविक सेटिंग में कैसे फिट होते हैं। और यह केवल फर्नीचर दिखाने के बारे में नहीं है, यह जगह के जरिए कहानियां बनाने के बारे में भी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें