फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

House Theft: शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस के घर पर हुई चोरी, दिनदहाड़े हाथ साफ कर गई नौकरानी

Sun, 01 Jun 2025 04:41 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 

Yuvika Chaudhary: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस के घर पर हाल ही में चोरी की घटना सामने आई है। एक्ट्रेस के घर पर जब कोई नहीं था तो उन्हीं की हाउसहेल्प अपने हाथ करके चली गई।  

विज्ञापन
शाहरुख खान और युविका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की निजी जिंदगी में इन दिनों काफी उथल-पुथल मची हुई है। एक्ट्रेस युविका चौधरी ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए एक ऐसा खुलासा किया जिसने उनके फैंस को हैरानी में डाल दिया।

 उन्होंने बताया कि जब वो अपने परिवार के साथ गोवा ट्रिप पर थीं और उनके पति प्रिंस नरूला काम के सिलसिले में बाहर गए थे, उसी दौरान उनके घर में बड़ी चोरी हो गई। हैरान करने वाली बात ये है कि ये चोरी किसी बाहरी शख्स ने नहीं, बल्कि उनके घर में काम करने वाली नौकरानी ने की।

युविका ने व्लॉग में किया खुलासा

विज्ञापन

युविका ने बताया कि उनके घर की देखभाल करने वाली हाउस हेल्प ने घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ किया और उसके बाद फरार हो गई। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जब दोनों पति-पत्नी घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर बुरी तरह फैला हुआ था और कई सामान गायब थे। पहले तो वो इस पूरी घटना को समझ ही नहीं पाए, लेकिन बाद में उन्हें सच्चाई का एहसास हुआ।

Trending Videos
विज्ञापन

युविका चौधरी और प्रिंस नरुला - फोटो : इंस्टाग्राम@yuvikachaudhary

बेटी एकलीन की देखभाल कर रहीं युविका
युविका का कहना है कि इस घटना के बाद से उनके घर का पूरा सिस्टम बिगड़ गया है। फिलहाल वो खुद अपनी बेटी एकलीन की देखभाल कर रही हैं और घर के सभी जरूरी काम संभाल रही हैं। इस वजह से उन्हें अपने शूट्स और व्लॉग्स से भी दूरी बनानी पड़ी है। उन्होंने ये भी बताया कि वो नई नैनी और हाउस हेल्प की तलाश में हैं, लेकिन अब वो किसी पर आसानी से भरोसा नहीं कर पा रहीं।

ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: ‘हनुमान चालीसा पढ़ो अब’, कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने पाकिस्तानी फैंस को किया रोस्ट, कस डाला तंज

इस पूरे घटनाक्रम ने कपल की निजी जिंदगी को काफी प्रभावित किया है। युविका ने अपने व्लॉग में ये भी बताया कि वो पूरी कोशिश कर रही हैं कि बेटी की देखभाल में कोई कमी न रह जाए, लेकिन एक अकेली मां के लिए ये काम आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें भरोसेमंद मदद नहीं मिल जाती, तब तक वो सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता कम ही रखेंगी।

प्रिंस और युविका की शादीशुदा जिंदगी
गौरतलब है कि हाल ही में प्रिंस और युविका की शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी खबरें सामने आई थीं कि दोनों के बीच अनबन चल रही है। हालांकि, कपल ने इन खबरों को खारिज करते हुए अपनी रजिस्टर्ड शादी की तस्वीरें शेयर कर ये साफ कर दिया कि उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक है। पिछले साल ही दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें