फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यश भाई क्या लग रहे; रणबीर से ज्यादा अच्छे लगे'; 'रामायण' में रावण के रोल में रॉकी भाई को देख बोले हनी सिंह

Thu, 20 Aug 2026 09:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Honey Singh Praised Yash Ravana Look: नितेश तिवारी की 'रामायण' फिल्म में यश को रावण के किरदार में देखा जाएगा। यो यो हनी सिंह ने हाल ही में इसे लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
हनी सिंह-यश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता यश इन दिनों फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के अलावा उनके पास मेगा बजट में बन रही 'रामायण' भी है, जिसमें वे रावण की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने यश के रावण के किरदार वाले लुक की तारीफ की। 

विज्ञापन

हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- @yoyohoneysingh
हनी सिंह ने क्या कहा?
यो यो हनी सिंह ने 'रामायण' का टीजर देखने के बाद यश के रावण वाले लुक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म को रामलीला से जुड़ी बचपन की यादों का सम्मान करना चाहिए और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए।
  • सिंगर हनी सिंह ने गुरुवार को इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान 'रामायण' पर अपनी बात रखी। 
  • उन्होंने फिल्म में यश के रावण के किरदार की तारीफ की और बताया कि उन्होंने फिल्म का टीजर देखा है।
  • उन्होंने कहा कि वे भगवान राम के बड़े भक्त हैं, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उनकी नजर में यश का लुक और स्क्रीन प्रेजेंस बहुत जबर्दस्त है।

बोले- 'उम्मीद है बहुत अच्छी फिल्म होगी'
हनी सिंह ने कहा, 'यश भाई है बंगलूरू से हमारे। रावण बने हैं। सच कहूं दोस्तों, मैंने 'रामायण' का टीजर देखा है। मैं श्री राम का बहुत बड़ा भक्त हूं। मेरा रावण से कोई लेना देना नहीं, लेकिन यश भाई क्या लग रहे हैं। मेरी हिसाब से रणबीर कपूर से ज्यादा अच्छे लगे मुझे। मुझे उम्मीद है कि फिल्म बहुत अच्छी होगी। किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए'।


विज्ञापन

बचपन के दिनों को किया याद
यो यो हनी सिंह ने आगे कहा, 'उम्मीद है कि हम जैसी 'रामायण' देखते आए हैं। गली में, अपने करमपुरा में रामलीला देखते आए हैं, जो बहुत पवित्र होती थीं हमारे लिए, वैसी ही यह फिल्म हो। कुछ छेड़छाड़ न हो, क्योंकि बचपन के इमोशंस हैं।
बता दें कि फिल्म 'रामायण' को नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। यह दो भागों में आएगी। पहला भाग इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। दूसरा भाग दिवाली 2027 के आसपास आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें