कब रिलीज होगी सलमान-नयनतारा की फिल्म?
- निर्माता दिल राजू की आगामी फिल्म का नाम कथित तौर पर 'मॉन्स्टर' रखा गया है।
- इस फिल्म में सलमान और दिल राजू पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
- हालांकि, अभी टाइटल का आधिकारिक एलान हीं हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाए।
- इस फिल्म का निर्माण व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। फिल्म में नयनतारा मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में हैं।
- 'मॉन्स्टर' के ईद 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।
फर्स्ट लुक जारी करने की तैयारी
बता दें कि फिल्म के टाइटल को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मगर, एक सूत्र ने फिल्मफेयर को बताया कि फिल्म का नाम 'मॉन्स्टर' तय किया गया है। खबर है कि आने वाले हफ्तो में फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक जारी किया जाएगा।
कहा जा रहा है कि सलमान खान फिल्म के एक्शन सीन पर भी खुद बारीकी से ध्यान दे रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि खबर है कि उनके बॉडी डबल को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद मेकर्स स्टंट शेड्यूल को और ज्यादा सावधानी से प्लान कर रहे हैं।
बिग बॉस 20 में बतौर होस्ट सलमान की वापसी
सूत्रों के मुताबिक, 'सलमान खान हर चीज पर खुद नजर रख रहे हैं। वे नहीं चाहते कि काम की रफ्तार धीमी पड़े। इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। इस फिल्म से हटकर बात करें तो जल्द ही सलमान खान को 'बिग बॉस 20' में बतौर होस्ट एक बार फिर देखा जाएगा। 'बिग बॉस 20' 06 सितंबर, 2026 को शुरू होने वाला है।