फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mafia Teaser: हनी सिंह के गाने 'माफिया' का टीजर हुआ रिलीज, नरगिस संग रोमांस करते दिखेंगे रैपर

Tue, 26 Aug 2025 01:55 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Honey Singh Mafia Teaser: हनी सिंह के गाने माफिया का टीजर मंगलवार को रिलीज हुआ जिसमें वो नरगिस फाखरी के साथ नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
हनी सिंह माफिया टीजर - फोटो : एक्स- @tseries
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मगंलवार को रैपर हनी सिंह की एल्बम '51 ग्लोरियस डेज' के टाइटल ट्रैक माफिया का टीजर रिलीज हुआ। टी-सीरीज के बैनर तले बने इस गाने के टीजर में हनी पाजी का खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गाने को अगले महीने 26 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। कहा जा रहा है कि ये रैपर का मच अवेटेड गाना है, जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

टीजर में हनी का खतरनाक अंदाज
गाने के टीजर की शुरुआत होती है हनी सिंह के किश्ती वाले सीन से, जहां वो बोट में बैठकर कहीं पर जा रहे हैं। बोट पर अमेरिका का झंडा लगा हुआ है। इसके बाद वो बहुत सारे लोगों के साथ एक दम डॉन स्टाइल में वॉक करते नजर आते हैं। बैकग्राउंड में म्यूजिक एकदम खतरनाक लग रहा है और हनी सिंह सूट-बूट में अपने स्वैग में चल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े: Viral Video: स्टेज पर कलाकार पर भड़के सुनील शेट्टी, बोले- ‘इतनी घटिया मिमिक्री मैंने कभी नहीं देखी’; छिड़ी बहस

इसके बाद हनी का नरगिस के साथ एक सीन दिखाया गया है जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहे हैं। करीब 1 मिनट 14 सेकंड के इस टीजर में हनी सिंह का कोई डायलॉग तो नहीं है ना ही उनकी आवाज में कोई लाइन सुनने को मिलती हैं, लेकिन टीजर के आखिर में वो जोर-जोर से हंसते हुए नजर आते हैं। 


टी-सीरीज के बैनर तले आएगा गाना 
इस गाने के जहां म्यूजिक प्रोड्यूर और सिंगर खुद हनी सिंह ही हैं वहीं इसे टी-सीरीज के लेबल के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इस गाने में नरगिस फाखरी और हनी सिंह पहली बार साथ में किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें