फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Singh: 10 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हनी सिंह? रैपर के कमेंट से अफवाहों को मिली हवा

Sun, 27 Jul 2025 06:47 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Honey Singh Dating Rumors: रैपर हनी सिंह के एक्ट्रेस सीरत कपूर के साथ डेटिंग की अफवाहों ने इन दिनों जोर पकड़ लिया है। ये सब शुरू हुआ हनी पाजी के एक कमेंट से, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई। 
विज्ञापन
हनी सिंह-सीरत कपूर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के चर्चित रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर उड़ रहीं अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं। हनी सिंह का नाम अब अभिनेत्री सीरत कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। उनके लिंकअप के इन रूमर्स की शुरुआत उन्हीं के एक कमेंट के चलते हुई। दरअसल रैपर ने एक्ट्रेस की एक ग्लैमरस तस्वीर पर कमेंट कर दिया। ये कमेंट इतनी तेजी से वायरल हुआ कि फैंस ने दोनों के बीच चल रही नजदीकियों को लेकर अटकलें लगना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हनी सिंह संग जुड़ा सीरत कपूर का नाम
बीते शुक्रवार को जब ‘रन राजा रन’ फेम एक्ट्रेस सीरत कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिल्वर सीक्विन ड्रेस में कुछ तस्वीरें साझा कीं। ग्लैमरस और बोल्ड लुक में सीरत बेहद स्टाइलिश नजर आ रही थीं। इसके कुछ देर बार हनी सिंह ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक 'अश्लील' कमेंट किया। हनी पाजी का ये कमेंट देखकर उनके फैंस भी हैरान रह गए। हालांकि जब अभिनेत्री ने रैपर का कमेंट देखा तो उनका रिएक्शन भी देखने लायक रहा।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Aneet Padda: 'सैयारा' की सफलता के बाद इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी अनीत, ओटीटी पर रिलीज होगा कोर्टरूम ड्रामा

सीरत के जवाब ने बटोरीं सुर्खियां
सीरत ने हनी सिंह के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा- 'व्हाट ए प्लेजेंट सरप्राइज, थैंक्यू ओजी।' सोशल मीडिया पर दोनों के इस एक्चेंज ऑफ वर्ड्स के बाद इस खबर को फैलते हुए ज्यादा देर नहीं लगी कि कहीं दोनों के बीच कुछ चल तो नहीं रहा। हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ना ही इस बारे में कुछ भी कन्फर्म ढंग से कहा जा सकता है। 
 


टीना ठडानी संग रिश्ते में थे हनी
गौर करने वाली बात यह है कि हनी सिंह ने पिछले साल जनवरी में मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी को अपने पार्टनर के तौर पर सार्वजनिक रूप से पेश किया था। लेकिन अप्रैल 2023 में दोनों ने अचानक एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर लिया और साथ की सारी तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। अब इस हालिया कमेंट के बाद चर्चा है कि क्या हनी सिंह की जिंदगी में कोई नया चैप्टर शुरू हो चुका है?

बहरहाल फिलहाल हनी सिंह अपनी निजी जिंदगी में सिंगल है। पत्नी से तलाक के बाद अब तक उन्होंने दोबारा शादी नहीं की है। अब देखना होगा कि सीरत संग उनके डेटिंग के रूमर्स महज अफवाह ही निकलती है या फिर वाकई में उन खबरों में दम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें