फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aneet Padda: 'सैयारा' की सफलता के बाद इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी अनीत, ओटीटी पर रिलीज होगा कोर्टरूम ड्रामा

Sun, 27 Jul 2025 05:54 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Girl Aneet Padda Next Project: फिल्म 'सैयारा' की सफलता के बाद अब एक्ट्रेस अनीत पड्डा के अगले प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अगली सीरीज ओटीटी पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम- @aneetpadda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनीत पड्डा ने हाल ही में बड़े पर्दे पर 'सैयारा' जैसी सुपरहिट फिल्म से लीड एक्ट्रेस के तौर पर धमाकेदार डेब्यू किया है। अब खबर है कि वो जल्द ही एक नए और गंभीर किरदार में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन


कोर्टरूम ड्रामा में दिखेंगी अनीत
एचटी डिजीटल की रिपोर्ट की मानें तो यशराज फिल्म्स से जुड़े सूत्र ने इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है। ये एक सच्ची घटना से प्रेरित कोर्टरूम ड्रामा बताया जा रहा है, जिसका नाम है 'न्याय'। ये सीरीज एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी, जिसमें अनीत के साथ फातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Actor Vijay: साउथ सुपरस्टार विजय के घर बम होने की खबर से मचा हड़कंप, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
विज्ञापन


'न्याय' का दिल दहला देने वाला विषय
'न्याय' की कहानी एक युवा लड़की की होगी जो एक प्रभावशाली धार्मिक नेता द्वारा यौन शोषण का शिकार होती है और उसके खिलाफ अदालत में लड़ाई लड़ती है। इस सीरीज में अनीत एक 17 वर्षीय पीड़िता की भूमिका निभा रही हैं, जो न सिर्फ सामाजिक दबाव से जूझती है बल्कि कानूनी पछ़ड़ो से भी लड़ती है। वहीं फातिमा सना शेख एक संवेदनशील पुलिस अधिकारी के किरदार में होंगी, और अर्जुन माथुर एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं जो न्याय की इस लड़ाई में एक अहम मोड़ लाएंगे।
 


'सैयारा' से पहले हो चुकी थी शूटिंग
ऐसा बताया जा रहा है कि 'न्याय' की शूटिंग उस समय पूरी हो चुकी थी जब अनीत ने 'सैयारा' साइन भी नहीं की थी। 'सैयारा' की जबरदस्त सफलता के बाद अनीत की ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

सीरीज का निर्देशन
'न्याय' का निर्देशन नित्या मेहरा और करण कपाड़िया ने मिलकर किया है। नित्या इससे पहले 'बार-बार देखो' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुकी हैं। सीरीज को एक संवेदनशील लेकिन रियलिस्टिक नजरिए से दिखाया गया है। बहरहाल 'सैयारा' की सक्सेस के बाद अनीत के फैंस उनके इस नए प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें