फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खबर पर मुहर लगने के बाद जेंडाया ने टॉम के साथ साझा की रोमांटिक तस्वीरें; रोम में कर रहे प्रमोशन

Wed, 24 Jun 2026 10:49 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tom Holland Zendaya Romantic Photos: टॉम हॉलैंड की शादी की पुष्टि करने के बाद आज जेंडया ने रोम से सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों की इतनी खूबसूरत तस्वीरें देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
टॉम हॉलैंड और जेंडया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के मशहूर कपल टॉम हॉलैंड और जेंडया ने आखिरकार अपनी शादी की पुष्टि कर दी है। दोनों ने काफी समय तक अपने रिश्ते और शादी को छुपाकर रखा था, लेकिन हाल ही में टॉम हॉलैंड ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

विज्ञापन

फिलहाल, यह कपल अपनी आने वाली फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के प्रमोशन के लिए इटली के रोम शहर में है। आज जेंडाया ने अपनी और टॉम की कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।

 

जेंडया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से एक सेल्फी में टॉम हॉलैंड उन्हें प्यार से किस हुए नजर आ रहे हैं। इस रोमांटिक फोटो को देखकर फैंस बेहद खुश हैं।

टॉम ने भी एक ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो शेयर की, जिसमें दोनों छत पर एक-दूसरे का हाथ पकड़े हंसते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों का लुक काफी शानदार है।

टॉम हॉलैंड ने 'एस्क्वायर' मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि इंटरनेट पर उनकी शादी की कुछ AI द्वारा बनाई गई तस्वीरें वायरल हो रही थीं। इन नकली तस्वीरों को देखकर टॉम की दादी को लगा कि उन्हें शादी में नहीं बुलाया गया। 

जब इंटरव्यू में टॉम से पूछा गया कि क्या उन्हें अपने परिवार को समझाना पड़ा, तो उन्होंने कहा, 'नहीं, क्योंकि वे सब शादी में मौजूद थे।' इस तरह टॉम ने साफ कर दिया कि उनकी शादी सच में हो चुकी है। इससे पहले मार्च में जेंडया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने भी कहा था कि दोनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

टॉम और जेंडया पहली बार 2017 में फिल्म 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' के सेट पर मिले थे। अभी दोनों अपनी दो बड़ी फिल्मों- क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के प्रमोशन में जुटे हैं। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


यह भी पढ़ें: बुधवार को कितनी हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई? जानें आज 13वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें