फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ऑब्सेशन’ की भारत में शानदार कमाई पर डायरेक्टर करी बार्कर हैरान; कहा- ‘मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी’

Wed, 24 Jun 2026 08:32 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Obsession Movie: हॉरर-ड्रामा फिल्म ‘ऑब्सेशन’ इन दिनों दुनियाभर में धूम मचा रही है। खास बात ये है कि कम बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
फिल्म 'ऑब्सेशन' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म के डायरेक्टर करी बार्कर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें इस बात की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उनकी फिल्म इतनी बड़ी हिट बन जाएगी, खासकर भारत में। इसी बात पर डायरेक्टर ने अपने विचार रखे हैं। 

मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी

विज्ञापन

करी बार्कर ने कहा, ‘मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि ‘ऑब्सेशन’ भारत में इतनी बड़ी हिट होगी। सच कहूं तो मुझे कहीं भी इसके इतने बड़े हिट होने की उम्मीद नहीं थी। आप बस यही चाहते हैं कि आपकी फिल्म लोगों को पसंद आए, लेकिन जो हो रहा है, उस पर यकीन करना मुश्किल है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमने यह फिल्म बहुत कम बजट में बनाई थी। इसलिए इसे जो पहचान और प्यार मिल रहा है, वो मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।’

फिल्म 'ऑब्सेशन' का सीन - फोटो : सोशल मीडिया

‘ऑब्सेशन’ फिल्म का कलेक्शन
भारत में इस फिल्म ने 78 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिससे सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। फिल्म को लेकर फैंस अलग-अलग थ्योरी और मीम्स भी बना रहे हैं।

दुनियाभर में भी ‘ऑब्सेशन’ ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं फिल्म ने ग्लोबली 200 मिलियन डॉलर (करीब 2240 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिससे यह फोकस फीचर्स की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

‘ऑब्सेशन’ - फोटो : X

हॉरर फिल्मों में बनाया रिकॉर्ड 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अमेरिका में ही 161 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। चौथे वीकेंड पर भी फिल्म ने शानदार पकड़ बनाए रखी और करीब 25.6 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया, जो हॉरर फिल्मों के लिए एक रिकॉर्ड माना जा रहा है।

कुल मिलाकर, ‘ऑब्सेशन’ ने यह साबित कर दिया है कि अच्छी कहानी और दमदार कंटेंट के दम पर छोटी फिल्म भी बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie: पोस्टर्स में दिखा गुड्डू, मुन्ना और कालीन भैया का खतरनाक अंदाज, उत्साहित हुए फैंस

विज्ञापन

ऑब्सेशन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है ‘ऑब्सेशन’ की कहानी? 
हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ एक सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। फिल्म की कहानी बेयर नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है।‘ऑब्सेशन’ को करी बार्कर ने लिखा और निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें