फिल्म 'द ओडिसी' को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री जेंडाया ने अहम भूमिका निभाई थी। इस पर एक्ट्रेस ने शूटिंग के दौरान का अनुभव साझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान उनके किस करीबी शख्स ने उन्हें प्रोत्साहित किया था।
'द ओडिसी' पर क्या बोलीं जेंडाया
हाल ही में वेरायटी की रिपोर्ट के अनुसार जेंडाया ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा, ‘यह रोमांचक था क्योंकि मैं रात में शूटिंग कर रही थी, और मुझे याद है कि जब मैं अंदर आई तो मुझे लगा, यह मेरे लिए किसी अविश्वसनीय पल जैसा है। मैं उन लोगों के सामने थी जिनकी मैं हमेशा से प्रशंसक रही हूं, लेकिन मैं बस यही सोच रही थी, मैं किसी सीन को खराब नहीं करना चाहती। मैं बेहद घबराया हुई थी, जो शायद सीन के लिए मददगार साबित हुआ, लेकिन वहां कई अन्य कलाकार भी थे जो दिल से अभिनय कर रहे ते, कई स्टंट कलाकार भी हैं जो बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।’
द ओडिसी
- फोटो : यूट्यूब
क्या कहते थे पति टॉम हॉलैंड
आगे अपनी बातचीत में जेंडाया ने बताया कि उस दौरान टॉम ने उनका बहुत साथ दिया। उन्होंने कहा, ‘यह अच्छी बात थी कि उस दिन टॉम सेट पर आये थे, और वह कोने में खड़ा होकर कह रहे थे, तुम यह कर सकते हो, तुम अच्छा कर रही हो।'
द ओडिसी
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म 'द ओडिसी' के बारे में
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' होमर की प्राचीन ग्रीक महाकाव्य कहानी पर आधारित है। इसमें इथाका के राजा ओडिसियस की कहानी दिखाई गई है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपने घर लौटने के लिए एक मुश्किल और खतरों से भरी यात्रा पर निकलते हैं। फिल्म में जेंडाया ने एथिना की भूमिका निभाई थी। वहीं टॉम हॉलैंड टेलीमेकस की अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो और चार्लीज थेरॉन जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
टॉम हॉलैंड-जेंडाया
- फोटो : सोशल मीडिया
कब हुई थी टॉम-जेंडाया की सगाई?
वर्षों तक अपने रोमांटिक रिलेशन को सीक्रेट रखने वाले हॉलैंड और जेंडाया ने साल 2024 के आखिर में सगाई की थी। तब से फैंस उनकी हर पब्लिक अपीयरेंस पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। बीते दिनों जेंडाया के स्टाइलिस्ट और करीबी दोस्त लॉ रोच का कहना है कि कपल अभी आधिकारिक रूप से शादीशुदा नहीं है। रोच की यह सफाई तब आई है, जब कुछ महीने पहले खुद उन्होंने ही दावा किया था कि टॉम-जेंडाया ने शादी कर ली है। फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।