फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैमी 2027: टेलर स्विफ्ट ने रचा कैसा इतिहास? ब्रिटिश सिंगर रे को मिले सबसे ज्यादा 11 नामांकन, देखें लिस्ट

Mon, 16 Nov 2026 11:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ग्रैमी नॉमिनेशन में ब्रिटिश सिंगर रे 11 नॉमिनेशन के साथ सबसे आगे हैं। 
  • स्पेनिश सिंगर रोसालिय 9 नॉमिनेशन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
  • सिंगर टेलर स्विफ्ट ने लगातार पांच बार इस कैटेगरी में नॉमिनेट होने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
रे, टेलर स्विफ्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2027 ग्रैमी नॉमिनेशन सामने आ गए हैं। ब्रिटिश सिंगर रे 11 नॉमिनेशन के साथ सबसे आगे हैं, जबकि स्पेनिश सिंगर रोसालिय 9 नॉमिनेशन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। टेलर स्विफ्ट, ओलिविया रोड्रिगो, ब्रूनो मार्स और फीबी ब्रिजर्स जैसी कई बड़ी हस्तियों ने भी म्यूजिक अवार्ड्स के इस 69वें संस्करण की लिस्ट में जगह बनाई है। ब्रिटिश गायक रेचल अगाथा कीन, जिन्हें पेशेवर रूप से रे (Raye) के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


रिकॉर्डिंग एकेडमी ने सोमवार, 16 नवंबर को 12 क्षेत्रों और 100 श्रेणियों में इन नॉमिनेशन की घोषणा की।

कितने सदस्य डालेंगे वोट?
2027 ग्रैमी अवार्ड्स में 31 अगस्त 2025 और 28 अगस्त 2026 के बीच रिलीज हुए संगीत शामिल हैं। रिकॉर्डिंग अकादमी के लगभग 16000 वोटिंग सदस्य 10 दिसंबर 2026 और 7 जनवरी 2027 के बीच अपने वोट डालेंगे।
 
Trending Videos

टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@Taylor Swift
टेलर स्विफ्ट ने रचा इतिहास
ग्रैमी अवार्ड्स 2027 के लिए सोमवार को 'द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल' को 'एल्बम ऑफ द ईयर' कैटेगरी में नॉमिनेशन मिलने के साथ ही, सिंगर टेलर स्विफ्ट ने लगातार इस कैटेगरी में नॉमिनेट होने का रिकॉर्ड बनाया है। टेलर स्विफ्ट इतिहास की दूसरी ऐसी आर्टिस्ट बन गई हैं जिन्हें लगातार पांच स्टूडियो एल्बम के लिए यह नॉमिनेशन मिला है। उनसे पहले केंड्रिक लैमर को भी यह उपलब्धि मिल चुकी है, हालांकि वे कभी यह अवार्ड नहीं जीत पाए हैं।

ग्रैमी अवॉर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखें कुछ कलाकारों की लिस्ट

1. रिकॉर्ड ऑफ द ईयर
  • मैन आई नीड, ओलिविया डीन 
  • चूजिन टेक्सास, एला लैंगली 
  • आई जस्ट माइट, ब्रूनो मार्स
  • एंथोनी मैसिनो, चार्ल्स मोनिज और गेब्रियल रोथ
  • वेयर इज माय हस्बैंड!, रे 

एल्बम ऑफ द ईयर
  • लॉस्ट वीकेंड, फोबे ब्रिजर्स 
  • द आर्ट ऑफ लविंग, ओलिविया डीन 
  • डैंडेलियन, एला लैंगली 
  • द रोमांटिक, ब्रूनो मार्स 
  • दिस म्यूजिक मे कंटेन होप., रे 

साल का सर्वश्रेष्ठ गीत
  • बर्गहेन 
  • चूसिन टेक्सास 
  • द क्योर 
  • हेट दैट आई मेड यू लव मी 
  • आई न्यू इट

सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार
  • एंजाइन डी पोइट्राइन
  • गीस
  • एला लैंगली
  • स्लेयटर
  • सिएना स्पिरो
विज्ञापन

प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, नॉन-क्लासिकल
  • टोनी बर्ग
  • डर्नस्ट "डी'माइल" एमिल II
  • नोआ गोल्डस्टीन
  • मिरांडा लैम्बर्ट
  • माइक सबाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें