फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस फैशन वीक में जेंडाया ने फ्लॉन्ट की सोने की अंगूठी, टॉम हॉलैंड को लेकर फैंस लगा रहे ये अटकलें

Thu, 12 Mar 2026 06:31 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zendaya Wedding Buzz: जेंडाया एक फैशन शो में शामिल हुईं। यहां उन्होंने अपनी अंगूठी को फ्लॉन्ट किया है। इसके बाद से वह चर्चा में हैं। अंगूठी को लेकर कई लोग अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं।
विज्ञापन
जेंडाया - फोटो : एक्स@extratv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर जेंडाया, टॉम हॉलैंड के साथ शादी की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच वह पेरिस फैशन वीक में शानदार ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट की है। माना जाता है कि उन्होंने टॉम हॉलैंड के साथ अपनी शादी को कंफर्म कर दिया है। उनके फैंस ऑनलाइन यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या कपल ने चुपके से शादी कर ली है? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन


क्या जेंडाया ने की शादी?
जेंडाया ने लूव्र में लुई विटॉन के शो में सफेद रंग की ड्रेस में शिरकत की। शो में उन्होंने जो ज्वैलरी पहनी वह चर्चा का विषय बन गई। जेंडाया ने हाल के दिनों में सगाई की अंगूठी के बजाय एक सादी सोने की अंगूठी पहनी है। इस बात से पता चलता है कि उन्होंने शादी कर ली है।
 

एक्सपर्ट ने बताया अंगूठी का राज
ज्वैलरी एक्सपर्ट पेज नील ने बताया कि जेंडाया ने जो अंगूठी पहनी है वह शादी की अंगूठियों की तरह है। टुडे डॉट कॉम से बातचीत में नील ने कहा कि सादी अंगूठियां अक्सर आत्मविश्वास का संकेत होती हैं। उन्हें रोजाना पहना जाता है।
 

स्टाइलिस्ट ने कंफर्म की शादी की बात
आपको बता दें कि जेंडाया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच 1 मार्च को 2026 एक्टर अवॉर्ड्स में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से कहा कि '(जेंडाया की) शादी तो पहले ही हो चुकी है, आपसे वह मौका चूक गया।' जब उनसे सीधे तौर पर पूछा गया कि क्या यह बात सच है, तो रोच ने जवाब दिया, 'यह बिल्कुल सच है।'
विज्ञापन

टॉम हॉलैंड, जेंडाया - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म से जुड़ा हो सकता है मामला
जानकारों का मानना है कि हो सकता है कि जेंडाया का अंगूठी फ्लॉन्ट करना उनकी फिल्म 'द ड्रामा' से जुड़ा हो। इस फिल्म की कहानी एक शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में जेंडाया का यह कदम फिल्म के प्रचार अभियान का हिस्सा हो सकता है।
चर्चाओं के बावजूद न तो जेंडाया और न ही टॉम हॉलैंड ने इन अफवाहों की पुष्टि की है और न ही इन्हें नकारा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें