फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान से ड्रोन हमले की धमकी के बाद ऑस्कर में बढ़ाई गई सुरक्षा, जानें कब और कहां होना है 98वां एकेडमी अवॉर्ड

Thu, 12 Mar 2026 06:25 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Security In Oscars 2026: ऑस्कर 2026 में सुरक्षा को लेकर एजेंसियां और आयोजक और भी सतर्क हो गए हैं। ऐसा अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ईरान की ओर से मिली धमकी के बाद किया गया है। जानिए इस पर आयोजकों की ओर से आया क्या बयान…

विज्ञापन
ऑस्कर 2026 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी पश्चिमी तट पर ईरानी ड्रोन हमले की आशंका को लेकर एफबीआई की चेतावनी के बाद 98वें ऑस्कर पुरस्कारों के लिए सुरक्षा तैयारियां और कड़ी कर दी गई हैं। एबीसी न्यूज द्वारा रिपोर्ट की गई इस चेतावनी के चलते ऑस्कर अवॉर्ड्स से कुछ ही दिन पहले सतर्कता बढ़ा दी गई है। यह समारोह रविवार 15 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होने वाला है।

लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग ने दी जानकारी

विज्ञापन

एफबीआई की सूचना के बाद लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग ने पब्लिक सेफ्टी को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। एलए टाइम्स को दिए एक बयान में विभाग की ओर से कहा गया कि वह उच्च स्तर की तैयारी के साथ काम कर रहा है और सतर्कता बनाए हुए है।

11 मार्च को 98वें ऑस्कर की क्रिएटिव टीम के साथ आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यकारी निर्माता राज कपूर ने बताया कि मुझे लगता है कि इस शो में हमारे पास हर लिहाज से इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है।
विज्ञापन


इसका श्रेय हमारी सुरक्षा टीम को जाता है। इसलिए जाहिर है कि हम हर साल दुनिया में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। हमें एफबीआई और लॉस एंजिल्स पुलिस का सहयोग प्राप्त है और यह एक घनिष्ठ सहयोग है।

भारत में 16 मार्च को सुबह देखे जा सकेंगे ऑस्कर
वैरायटी के अनुसार, रेड कार्पेट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालांकि इसे काफी हद तक गोपनीय रखा गया है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

रेड कार्पेट वॉकथ्रू गुरुवार 12 मार्च को निर्धारित है। इस वर्ष के ऑस्कर की मेजबानी कॉनन ओ'ब्रायन करेंगे। समय के अंतर के कारण भारत में दर्शक 16 मार्च की सुबह समारोह देख सकेंगे। भारत में प्रशंसक इसे JioHostar पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें