2021 में रिश्ते को किया पब्लिक
यह जोड़ी 2016 में मार्वल की 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' के सेट पर मिली थी। दोनों ने 2021 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया।
उनकी सगाई की अफवाहें तब फैलने लगीं जब जेंडाया को पिछले साल के गोल्डन ग्लोब्स सेरेमनी में उनके बाएं हाथ में हीरे की अंगूठी के साथ देखा गया था।
टॉम हॉलैंड ने सगाई की बात मानी
2025 में, टॉम हॉलैंड ने एक रिपोर्टर से कन्फर्म किया कि उनकी सगाई हो गई है। उस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह हंसते हुए कह रहे थे 'मंगेतर।
2026 में इस फिल्म में आएंगे नजर
टॉम और जेंडाया ने 2019 की 'स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम' और 2021 की 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में पीटर पार्कर और मिशेल जोन्स वॉटसन का किरदार निभाया।
यह कपल 2026 में दो बार स्क्रीन शेयर करेगा, पहली बार जून की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में और बाद में जुलाई में 'द ओडिसी' में।