रोजी ओ'डॉनेल का पोस्ट
हॉलीवुड के कई सितारे हमले को गलत बताते हुए शांति की मांग कर रहे हैं और ट्रंप सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे हैं। स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई है। इसी बीच अभिनेत्री रोजी ओ'डॉनेल ने इंस्टाग्राम पर ट्रंप के पुराने बयान शेयर किए, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे युद्ध नहीं शुरू करेंगे बल्कि रोकेंगे। उन्होंने ट्रंप पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
मार्क रफालो का पोस्ट
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की एवेंजर्स सीरीज और बाकी फिल्मों में डॉ. ब्रूस बैनर और 'द हल्क' सुपरहीरो की भूमिका निभाने वाले मशहूर मार्क रफालो ने इंस्टाग्राम थ्रेड्स पर एक आर्टिकल शेयर किया। एएनआई के अनुसार, उन्होंने ट्रंप के सलाहकार जेरेड कुशनर का जिक्र था। उन्होंने लिखा कि कुशनर को युद्ध करवाने के लिए भेजा गया था।
जैक व्हाइट का पोस्ट
एएनआई के अनुसार, म्यूजिशियन जैक व्हाइट ने इंस्टाग्राम पर ट्रंप का मजाक उड़ाया। उन्होंने ट्रंप को 'बोर्ड ऑफ पीस' का लीडर बताया और लिखा कि ट्रंप ट्रकर हैट पहनकर युद्ध का ऐलान कर रहे हैं। उन्होंने ट्रंप के बेटों का भी जिक्र किया कि उनके बच्चे युद्ध में नहीं जाएंगे, दूसरे लोगों के बच्चे जाएंगे।
जॉन क्यूसैक और कैरी कून का पोस्ट
जॉन क्यूसैक ने X (ट्विटर) पर लिखा कि ये युद्ध ट्रंप के एपस्टीन मामले से ध्यान हटाने और नेतन्याहू की लॉबिंग के कारण शुरू किया गया है। उन्होंने इसे 'वैग-द-डॉग वॉर' कहा। जॉन के अलावा कैरी कून ने X पर लिखा, 'डिपार्टमेंट ऑफ वॉर' लिखा और बताया कि वह मजाक नहीं कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: क्रिस्टल डिसूजा की बर्थडे पार्टी में उनके ही गाने पर थिरकीं निया शर्मा, वीडियो वायरल