फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zendaya Golden Globe: जेंडाया ने कर ली है टॉम हॉलैंड से सगाई? 1.71 करोड़ की डायमंड रिंग पहने दिखीं एक्ट्रेस

Mon, 06 Jan 2025 03:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड और अभिनेत्री जेंडाया 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह अक्सर कई जगहों पर साथ नजर आए, लेकिन सभी की निगाहें तब खुली की खुली रह गईं, जब जेंडया की उंगलियों में चमचमाती हीरे की उंगूठी देखी।
 
विज्ञापन
क्या हॉलीवुड अभिनेत्री जेंडाया ने कर ली है सगाई? - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्यून अभिनेत्री जेंडाया ने हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के 82वें संस्करण में सगाई की अफवाहों को हवा दी, जब वह अपने बाएं हाथ में हीरे की चमचमाती अंगूठी पहने रेड कार्पेट पर दिखाई दीं। इस दौरान जेंडाया के शानदार लुक के साथ उनकी अंगूठी पर सभी की निगाहें थम गईं।
विज्ञापन

 

जेंडाया का लुक और उनकी शानदार हीरे की अंगूठी
इस दौरान जेंडाया ने चोकर नेकलेस और हाई-एंड बुलगारी ज्वेलरी के साथ अपना शानदार लुक पूरा किया। यह एक प्लैटिनम हाई ज्वेलरी नेकलेस के अलावा 48 कैरेट से अधिक हीरे की अंगूठी के साथ एक मैचिंग रिंग और डायमंड स्टड इयररिंग शामिल थे। लेकिन सभी की निगाहें जेंडाया की इंगेजमेंट रिंग पर ठहर गई क्योंकि उन्होंने उसमें हीरे की चमचमाती उंगूठी पहनी हुई थी।

जेंडाया की अंगूठी पर प्रशंसकों की राय
जेंडाया की अंगूठी को देखकर प्रशंसक लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या यह सगाई की अंगूठी है', एक यूजर ने लिखा, 'अंगूठी' जबकि एक और यूजर ने लिखा, "क्या वाकई में जेंडाया ने सगाई कर ली है' एक और यूजर ने लिखा, "उसने अभी-अभी अपनी सगाई की घोषणा की है।" कथित तौर पर इस अंगूठी की कीमत लगभग 200K डॉलर यानी 1 करोड़ 71 लाख रुपये होगी। काम की बात करें तो टॉम अपने कई आगामी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, वहीं जेंडाया फिल्म सेटों के बीच अपना समय बिताने में व्यस्त हैं। इन दिनों जेंडाया, क्रिस्टोफर नोलन की अगली फिल्म और रॉबर्ट पैटिंसन के साथ 'द ड्रामा' की शूटिंग कर रही हैं। 
Rajkummar-Kangana: राजकुमार ने कंगना रनौत को बताया 'सबसे बड़ी स्टार', बोले- नहीं मुझे इसकी जरूरत...
विज्ञापन

पहले भी आ चुकी है सगाई की अफवाह
कथित तौर पर जेंडाया और हॉलैंड का रोमांस पहली बार 'स्पाइडर-मैन' के सेट पर शुरू हुआ, जहां पीटर पार्कर और एमजे के रूप में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री असल जिंदगी में भी दिखाई दी। पिछले कुछ सालों में, वे हॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक बन गए हैं। आखिरी बार 2022 में उनकी सगाई की अफवाह उड़ी थी। हालांकि, जेंडाया ने इन अफवाहों को तुरंत बंद करने के लिए कहा था कि वह जब भी सगाई करेंगी, तो वह सभी को बताएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें