फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि: बॉन्ड फिल्म में काम कर चुके एक्टर Yaphet Kotto का 81 वर्ष की उम्र में निधन

Tue, 16 Mar 2021 03:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yaphet Kotto - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिकी अभिनेता Yaphet Kotto का निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे। उन्होंने होमिसाइड: लाइफ ऑन द स्ट्रीट, ए स्पेस टैवलर इन एलियन, लिव एंड लेट डाई समेत कई फिल्मों में काम किया था। Yaphet की पत्नी टैसी ने फेसबुक पर एक संदेश पोस्ट करते हुए लिखा, ''अभिनेता का सोमवार को निधन हो गया। मैं बेहद दुखी हूं और सदमे में हूं। हम दोनों ने 24 साल साथ गुजारे।''

विज्ञापन


लिव एंड लेट डाई 1973 में बनी जेम्स बॉन्ड श्रंखला की आठवी फिल्म है जिसमें रोजर मूर ने पहली बार जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाई थी। इस फइल्म में Yaphet Kotto सुपरविलेन के किरदार में थे।

Yaphet Kotto को उनके सपोर्टिंग रोल के लिए भी याद किया जाता है। उन्होंने द रनिंग मैन, कॉमेडी मिडनाइट रन में शानदार किरदार निभाए। इसके अलावा उन्होंने 1972 में आई फिल्म द लिमिट का लेखन और निर्देशन भी किया। 15 नवंबर 1939 को न्यूयॉर्क में जन्मे Yaphet Kotto ने तीन शादियां की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें