फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनिफर लोपेज ने बेसबाल खिलाड़ी एलेक्स से तोड़ी सगाई, दो साल साथ रहने के बाद हुए अलग

Sat, 13 Mar 2021 04:16 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेनिफर लोपेज, एलेक्स रोड्रिग्यूज - फोटो : Instagram
विज्ञापन

हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और गायिका जेनिफर लोपेज और बेसबाल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्यूज ने अपनी सगाई तोड़ दी है। जेनिफर और एलेक्स करीब दो साल से साथ थे, लेकिन अब उन्होंने इस रिश्ते को खत्म कर दिया है। उनके अलग होने की खबर सामने आ गई है जिसमें बताया गया कि दोनों अब साथ नहीं रह रहे हैं।एलेक्स रोड्रिग्यूज के एक करीबी शख्स ने बताया कि वो अभी मियामी में बेसबाल सीजन की तैयारी कर रहे हैं वहीं जेनिफर लोपेज डोमिनिकन रिपब्लिक में अपनी फिल्म पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जेनिफर और एलेक्स ने दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मार्च 2019 में सगाई की थी। दोनों पहली बार 2005 में क्वींस के शिआ स्टेडियम में मिले थे। एलेक्स ने जेनिफर के हाथ में सगाई की एक बड़ी सी अंगूठी वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा- उसने हां कह दिया। वहीं जेनिफर ने भी वहीं पोस्ट साझा किया था और फैंस को खुशखबरी दी थी।
 

सगाई के बाद दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना के चलते ये संभव नहीं हो पाया। इतना ही नहीं उन्हें परेशानियों के चलते दो बार ये शादी स्थगित करनी पड़ी थी। वहीं अब दोनों ने अपने रिश्ते को ही खत्म कर दिया है। उनकी सगाई टूटने से फैंस काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें