फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉस एंजिल्स में हुआ फिल्म 'द ब्लफ' का वर्ल्ड प्रीमियर, प्रियंका चोपड़ा संग स्टाइलिश अंदाज में नजर आए निक जोनस

Wed, 18 Feb 2026 10:47 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

World Premiere Of Film The Bluff: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'ब्लफ' का लॉस एंजिल्स में प्रीमियर हुआ है। सोशल मीडिया पर दोनों की शानदार तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
 
विज्ञापन
प्रियंका और निक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'द ब्लफ' के वर्ल्ड प्रीमियर में कलाकार और निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस 17 फरवरी, 2026 को लॉस एंजिल्स पहुंचे। प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल नीडिया पर जमकर वायरल  हो रहे हैं। 

विज्ञापन


'द ब्लफ' का विश्व प्रीमियर
कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स शहर में हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जोनस की आगामी फिल्म 'द ब्लफ' का विश्व प्रीमियर हुआ है। इसके प्रीमियर पर फिल्म की स्टार कास्ट के अलावा कई सेलेब्स ने शिरकत की। 'द ब्लफ' के प्रीमियर में निक जोनस का स्टाइलिश और रोमांटिक अंदाज दोनों देखने को मिला। सोशल मीडिया पर प्रीमियर के दौरान के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में प्रियंका पति निक को प्यार से किस करती नजर आईं। वहीं एक वीडियो में 'द ब्लफ' की पूरी स्टार कास्ट एक साथ पोज देती नजर आई।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'द ब्लफ' 
'द ब्लफ' (The Bluff) 25 फरवरी, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है। फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस, कार्ल अर्बन और इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 19वीं सदी की कैरेबियन पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक पूर्व समुद्री डाकू की कहानी है, जो अपने परिवार की रक्षा के लिए अपने खूनी अतीत का सामना करती है। समुद्री डाकू का किरदार प्रियंका ने निभाया है।

यह भी पढ़ें: कार में मस्ती करते सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वायरल हुआ वीडियो, लिखा- 'हमारे नियम...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें