ट्विटर पर फेक अकाउंट या स्पैम को लेकर फिलहाल एलन मस्क ने इस डील को रोक दिया है। एलन मस्क के मुताबिक, ट्विटर पर स्पैम या फेक अकाउंट असल में 5% से कम हैं, इसकी डिटेल अभी तक क्लियर नहीं है। यही कारण है कि इस डील को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।
एलन मस्क को ट्विटर डील में एक नया प्रतिद्वंदी मिल गया है। 44 बिलियन डॉलर की डील के होल्ड पर जाने के बाद अमेरिकी रैपर स्नूप डॉग के ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। दरअसल, रैपर ने एक के बाद एक ट्वीट कर ट्विटर खरीदने की बात कही है। हालांकि ऐसा उन्होंने मजाक में कहा है। कंपनी को खरीदने के बाद रैपर ने आगे का प्लान भी बताया है।
विज्ञापन
स्नूप डॉग ने सोशल मीडिया दिग्गजों के लिए अपने बिजनेस प्लान की पेशकश करते हुए कहा कि इस प्लान के तहत लोगों को ब्लू टिक और हवाई यात्रा में फ्री इंटरनेट दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स पर भी अपना प्लान बताया है। उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से बोर्ड में जिमी, टॉमी चुंग और सीएनबीसी पोनीटेल रखे नजर आने वाले शख्स को जगह दी जाएगी।
बता दें कि अस्थायी रूप से रुकी हुई इस बोली पर मस्क ने शनिवार को घोषणा की थी कि उनकी टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्विटर के अपने अकाउंट के 100 फॉलोअर्स की 'रैंडम सैंपलिंग' करेगी। उन्होंने कहा कि मैं अन्य लोगों को इसी प्रक्रिया को दोहराने के लिए आमंत्रित करता हूं और देखता हूं कि वे क्या खोजते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ट्विटर पर फेक अकाउंट या स्पैम को लेकर फिलहाल एलन मस्क ने इस डील को रोक दिया है। एलन मस्क के मुताबिक ट्विटर पर स्पैम या फेक अकाउंट असल में 5% से कम हैं, इसकी डिटेल अभी तक क्लियर नहीं है। यही कारण है कि इस डील को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। इस खबर के बाद ट्विटर का शेयर प्री मार्केट ट्रेडिंग में 20% तक गिर गया है। हालांकि, इस खबर के बाद टेस्ला के सीईओ ने एक और ट्वीट कर कहा कि वह अभी भी इस डील को लेकर प्रतिबद्ध हैं।