हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विल स्मिथ साल 2016 में आई फिल्म 'सुसाइड स्क्वाड' के सीक्वल का हिस्सा नहीं रहेंगे। अंग्रेजी वेबसाइट Variety की खबर के अनुसार विल स्मिथ ने वार्नर ब्रोस की श्रृंखला 'सुसाइड स्क्वाड' की अगले सीक्वल में काम करने से मना कर दिया है। इस फिल्म में स्मिथ ने डैड शूट का किरदार निभाया था।
सूत्रों की मानें तो एक्टर और वार्नर ब्रोस के बीच फिल्म को लेकर करार था, जो अब खत्म हो गया। इस करार को दोनों पक्षों के बीच बिना किसी कठोर भावनाओं के सौहार्दपूर्ण तरीके से इसको खत्म कर लिया।
बात करें विल स्मिथ के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म 'अलादीन' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक्टर का फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आया। इस लुक में विल स्मिथ की बॉडी ब्लू कलर में नजर आ रहे है। खास बात यह है कि उनका यह फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
फिल्म 'अलादीन' में एक्टर मेना मसौद अलादीन जबकि अभिनेत्री नाओमी स्कॉट जासमीन का किरदार कर रही हैं। बीते 11 अक्तूबर को इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। यह टीजर दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म अलादीन का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर गाए रिची कर रहे हैं। यह फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।