फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन मार्वल का भारत कनेक्शन, देश के इस व्यंजन की हैं दीवानी

Thu, 28 Feb 2019 10:29 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
brie larson
विज्ञापन
मार्वल स्टूडियोज की पहली स्टैंड अलोन महिला फ्रैंचाइज़ी कैप्टन मार्वल हिंदुस्तान भी घूम चुकी हैं। जी हां, अगले महीने दुनिया बचाने निकल रही कैप्टन मार्वेल न सिर्फ हिंदुस्तान के कई राज्यों में घूम चुकी हैं, बल्कि उन्हें भारतीय व्यंजनों से भी खासा प्यार है।
विज्ञापन


ऑस्कर जीत चुकीं ब्री लार्सन ने कैप्टन मार्वल की भूमिका के लिए बहुत मेहनत की है। लड़ाकू विमानों को उड़ाने से लेकर पहाड़ की चढ़ाई पर सेना की जीप को धक्का लगाने तक ब्री ने इस रोल के लिए लगातार नौ महीने पसीना बहाया और अपनी मांसपेशियां मजबूत कीं। लेकिन, ब्री लार्सन की शख्सियत की एक कमजोर कड़ी भी है और वह है उनका भारतीय व्यंजनों से प्यार।

कैप्टन मार्वल के प्रचार के दौरान ब्री लार्सन ने खुलासा किया कि वह पहले भी भारत की यात्रा कर चुकी हैं और वह अनुभव उन्हें पसंद भी आया था। ब्री कहती हैं,  ‘मुझे भारत बहुत अच्छा लगा। हालांकि मैं कुछ ही दिन के लिए भारत गई थी लेकिन केरल की मछली और नारियल की चटनी मुझे वहां बहुत पसंद आई। और अचार! भारत में बने अचार की तो मैं ऐसी दीवाना हूं कि अपना सारा डाइट चार्ट भूलकर अब भी मैं बहुत सारा अचार खा सकती हूं। भारत एक रंग बिरंगा चमकीला देश है और वहां के नृत्य कमाल के हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें