फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spider Man Brand New Day: OTT पर कब आएगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? जानें कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

Fri, 31 Jul 2026 03:25 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spider Man Brand New Day Streaming: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस बड़ी संख्या में थिएटर पहुंच रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही कई लोग यह भी जानना चाहते हैं कि यह फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर कब और कहां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलहाल 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' फिल्म का कोई भी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ऑप्शन उपलब्ध नहीं है। यानी अभी आप इसे सिर्फ सिनेमाघरों में ही देख सकते हैं। हालांकि, पिछले ट्रेंड को देखते हुए यह तय है कि फिल्म आगे चलकर OTT पर जरूर आएगी- बस सवाल है कि कब।

'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' के बारे में 

विज्ञापन

'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ‘शांग ची’ के डायरेक्टर डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है।

फिल्म में द पनिशर, हल्क और जीन ग्रे जैसे कई मार्वल किरदार भी देखने को मिलेंगे। कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां स्पाइडर-मैन डॉक्टर स्ट्रेंज से दुनिया की याददाश्त मिटाने की बात करता है और मल्टीवर्स को बचाने की कोशिश करता है।

 

विज्ञापन

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X

कहां देख सकते हैं 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'?
अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि फिल्म OTT पर किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। लेकिन आमतौर पर सोनी की फिल्में पहले नेटफ्लिक्स पर आती हैं, इसलिए उम्मीद है कि यह फिल्म भी वहां रिलीज हो सकती है।

इसके बाद फिल्म डिसनी प्लस पर भी आ सकती है, जहां बाकी मार्वल कंटेंट मौजूद है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन

‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ प्रीमियर के बाद फैंस ने दिए रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin

OTT पर कब आएगी फिल्म?
आमतौर पर सोनी की फिल्में थिएटर में रिलीज होने के 1 महीने से लेकर 6 हफ्ते के अंदर ऑनलाइन आ जाती हैं। इसके बाद फिल्म को किराए पर या खरीदकर (PVOD) देखा जा सकता है।

‘स्पाइडर मैन’ सोनी की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, इसलिए इसके लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’ 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी और 15 मार्च 2022 को ऑनलाइन आई थी, यानी करीब 3 महीने बाद। वहीं ‘स्पाइडर-मैन अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ भी करीब 2 महीने बाद स्ट्रीम हुई थी।

ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' अक्टूबर के आखिर तक PVOD पर आ सकती है। वहीं नेटफ्लिक्स पर इसकी रिलीज फरवरी 2027 के आसपास हो सकती है।

ये भी पढ़ें- ‘खुशी-खुशी अलविदा कह सकूंगा’, फिल्म ‘स्पाइडर मैन’ में रिप्लेस हाेंगे टॉम हॉलैंड; बोले- सब कुछ तय हो चुका है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें