कांस फिल्म फेस्टिवल के बाद अब एक और बड़े फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने वाला है। जी हां दुनियाभर में मशहूर वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड्स का एलान कर दिया गया है। यह 75वां वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल है। फिल्मों की स्क्रींनिग के लिए इस फेस्टिवल में आवेदन खुल चुके हैं। यह फेस्टिवल 29 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेगा।
बात करें पिछले साल के वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की तो गिलेरमो डेल टोरो के 'द शेप ऑफ वॉटर' को 74 वें वेनिस फिल्म समारोह में गोल्डन लायन से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब भी इसी फिल्म ने जीता। वहीं यह खिताब 73वें फिल्म फेस्टिवल में 'द वुमन हू लेफ़्ट' को मिला था।
बात करें पिछले साल मिले सम्मान की तो...
1. गोल्डन लायन - बेस्ट मूवी
द शेप ऑफ वाटर, गिलेरमो डेल टोरो द्वारा निर्देशित
2. ग्रैंड जूरी प्राइज
फ़ाक्सत्रोट, शमूएल माओज द्वारा निर्देशित
3. सिल्वर लायन -बेस्ट डायरेक्टर
जेवियर लेग्रैंड, Jusqu’à la Garde
4. वोल्पी कप - बेस्ट एक्ट्रेस
शेर्लोट रैम्पलिंग, Hannah
5. वोल्पी कप - बेस्ट एक्टर
कामेल एल बाशा, The Insult