फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग ओवरडोज के चलते हॉलीवुड सिंगर अस्पताल में भर्ती, प्रियंका चोपड़ा ने की सलामती की दुआ

Thu, 26 Jul 2018 10:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
'हार्ट अटैक', 'स्टोन कोल्ड' और 'टेल मी यू लव मी' जैसे हॉलीवुड गानों से लाखों दिलों को जीतने वाली सिंगर डेमी लोवेटो को ड्रग ओवरडोज होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ड्रग ओवरडोज का खुलासा डेमी के प्रवक्ता ने किया है। अमेरिकन वेबसाइट ऑफिशियल चार्टस की खबर के अनुसार डेमी लोवेटो को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन


हालांकि अस्पताल के डॉक्टर्स ने कहा है कि वह अब खतरे से बाहर हैं। लेकिन जैसे ही उनके दोस्तों और चाहने वालों को पता चला है कि वह ड्रग ओवरडोज के कारण अस्पताल में भर्ती हैं तब से हर कोई सोशल मीडिया के द्वारा उनकी सलामती की कामना कर रहा है। लेन डीजेनेरस, लिली एलन, लेडी गागा, किम कर्दाशियां, सैम स्मिथ और ब्रूनो मार्स सहित हॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर डेमी के जल्द ठीक होने की कामना की। 

इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस को डेट कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी डेमी लोवेटो के जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने ट्वीट किया "डेमी लोवेटो को हिम्मत और प्यार, डेमी के लिए प्रार्थना करें।" गौरतलब है कि डेमी लोवेटो निक जोनस के भाई जो जोनस की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें