भावुक होकर रो पड़ीं पेनेलोप क्रूज
वहीं, फेस्टिवल में फिल्म 'बंकर' को भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद करीब 15 मिनट 30 सेकंड तक स्टैंडिंग ओवेशन मिला। इस दौरान फिल्म की एक्ट्रेस पेनेलोप क्रूज भावुक होकर रो पड़ीं।
पेनेलोप ने अपने पति और फिल्म में उनके को-स्टार जेवियर बार्डेम को किस किया और भावुक नजर आईं। दर्शक लगातार तालियां बजाते रहे और इस लंबे स्वागत ने 'बंकर' को वेनिस 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में शामिल कर दिया।
यह स्टैंडिंग ओवेशन 2024 में पेड्रो अल्मोदóवर की फिल्म 'द रूम नेक्स्ट डोर' को मिले 17 मिनट के ओवेशन के काफी करीब रहा।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: किस बात पर भिड़ीं अरिश्फा और आम्रपाली? पहले ही हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए चार लोग