फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vanessa Hudgens: हॉलीवुड एक्ट्रेस वेनेसा ने साझा की खुशखबरी, दूसरी बार मां बनेंगी; दोस्तों ने दी बधाई

Sun, 13 Jul 2025 04:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड एक्ट्रेस वेनेसा हजेंस ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है। वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस बात से वेनेसा, उनके पति और बेसबॉल प्लेयर कोल टकर काफी खुश हैं।

विज्ञापन
हॉलीवुड एक्ट्रेस वेनेसा हजेंस और बेसबॉल प्लेयर कोल टकर - फोटो : इंस्टाग्राम@vanessahudgens
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेनेसा हजेंस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आईं। इन तस्वीरों में उनके साथ पति कोल टकर भी नजर आ  रहे हैं। दोनों ने मैचिंग व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है। अपनी तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन- ‘राउंड टू।’ वह तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


दूसरी बार मां बनने वाली हैं वेनेसा 
साल 2024 में जुलाई माह में वेनेसा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। अब वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं। दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी सुनकर वेनेसा के दोस्तों ने भी बधाई दी है। डिज्नी स्टार एली मिशलका ने लिखा, ‘बधाई हो। वहीं एक्ट्रेस जेना ने कमेंट किया, ‘बधाई हो, मेरी प्यारी दोस्त।’ ब्रॉडवे एक्टर कोरी कॉट ने वेनेसा को बधाई दी है।  
 


पति के लिए साझा की थी पोस्ट 
प्रेग्नेंसी की खबर वाली पोस्ट से पहले वेनेसा ने अपने पति के नाम भी एक पोस्ट साझा की थी। पति के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने प्यार भरा मैसेज भी लिखा था। वेनेसा ने पोस्ट में लिखा, ‘मेरे बेस्ट फ्रेंड और लाइफपार्टनर तुम मेरे लिए सबकुछ हो। तुमसे बेहतर कोई नहीं हो सकता है।’ 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Censor Board: 'सुपरमैन' और 'F1' के सीन पर सेंसर बोर्ड ने लगाए कट, फैंस ने किया ट्रोल; कहा- अब ताे बड़े हो जाओ 

मेडिटेशन ग्रुप में हुई मुलाकात 
हॉलीवुड एक्ट्रेस वेनेसा हजेंस और बेसबॉल प्लेयर कोल टकर की मुलाकात एक मेडिटेशन ग्रुप के जरिए हुई। न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार वेनेसा और कोल टकर ने 2020 में एक जूम मेडिटेशन ग्रुप ज्वाइन किया। यही पर इनकी मुलाकात हुई, इसके बाद डेटिंग शुरू हुई। साल 2021 में दोनों ने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने स्वीकार किया। तीन साल बाद मैक्सिको में शादी की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें