फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meat Loaf Dies: फेमस अमेरिकी सिंगर मीट लोफ का 74 साल की उम्र में निधन

Fri, 21 Jan 2022 02:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डलास में जन्मे गायक मीट का असली नाम माइकल ली एडे था, वे अपने एलबम बैट आउट ऑफ हेल के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे। 1993 के हिट एलबम आई डू एनीथिंग फॉर लव के लिए उन्हें ग्रैमी अवार्ड मिला था।
विज्ञापन
Meat Loaf - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बैट आउट ऑफ हैल' के सिंगर मीट लोफ का निधन हो गया है। उनके परिवार ने फेसबुक पर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। वे 74 साल के थे।

विज्ञापन


फेसबुक पेज पर दी गई निधन की जानकारी
लोफ के फेसबुक पेज पर लिखा है, हमें आपको बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मीट लोफ का आज रात निधन हो गया है। उनके आखिरी वक्त के उनकी दोनों बेटियां और कुछ करीबी दोस्त उनके साथ थे। 6 दशक का उनका सिंगिंग करियर शानदार रहा। उन्होंने अपने करियर में 65 फिल्मों में काम किया और अनगिनत रिकॉर्ड तोड़ एलबम रिलीज किए। बैट आउट ऑफ हैल टॉप 10 बेहतरीन एलबम्स में से थे एक रहा। हम जानते हैं कि वह आप सभी के लिए कितना मायने रखते हैं और हम वास्तव में आपके प्यार और समर्थन की सराहना करते हैं।
विज्ञापन


ग्रैमी अवार्ड से हुए सम्मानित
डलास में जन्मे गायक मीट का असली नाम माइकल ली एडे था, वे अपने एलबम बैट आउट ऑफ हेल के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे। 1993 के हिट एलबम आई डू एनीथिंग फॉर लव के लिए उन्हें ग्रैमी अवार्ड मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें