फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस हैरी का हॉलीवुड एक्ट्रेस से चल रहा है चक्कर, ब्रिटिश राजशाही के हैं दावेदार

Wed, 06 Sep 2017 06:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
मेगन मार्केल - फोटो : File Pic
विज्ञापन
ब्रिटिश राजघराने के वारिस प्रिंस हैरी का हॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ चक्कर चल रहा है। दोनों करीब एक साल से रिलेशन में हैं, पर अबतक ये बार ज्यादा लोगों को पता नहीं थी। अब खुद उसी हॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस बात को स्वीकार किया है। इस एक्ट्रेस का नाम मेगन मार्कल है। 
विज्ञापन


यूएस एक्ट्रेस मेगन ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वो और प्रिंस हैरी साथ में बेहद खुश हैं। दोनों प्यार में हैं और ये साथ बेहद खास है। ये पहली बार है, जब दोनों में से किसी एक ने इस विषय पर खुलकर मीडिया से बात की है।
विज्ञापन

प्रिंस हैरी - फोटो : File Pic
प्रिंस हैरी ब्रिटिश राजशाही में पांचवें नंबर के दावेदार हैं। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल पिछले साल जुलाई से साथ हैं। दोनों कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे। मेगन ने कहा, 'हम एक कपल हैं'। उन्होंने आगे कहा, 'हम प्यार में हैं। मैं यकीनी तौर पर कह सकती हूं कि वो समय जरूर आएगा, जब हम सबके सामने होंगे। और अपनी कहानी बताएंगे। ये समय हमारा है और उम्मीद करती हूं कि लोग इस बात को समझेंगे।'

गौरतलब है कि प्रिंस हैरी ब्रिटिश राजशाही के मौजूदा सबसे नजदीकी दावेदार प्रिंस चार्ल्स और मरहूम प्रिंसेज डायना के सबसे छोटे बेटे हैं। वो ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स के फाइटर पायलट भी हैं और दो बार अफगानिस्तान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें