क्या थी पहली फिल्म की कहानी?
'अपग्रेडेड' की कहानी एना नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आर्ट इंटर्न के तौर पर काम करती है। उसे अचानक अपनी सीनियर क्लेयर के साथ काम के सिलसिले में लंदन जाने का मौका मिलता है। क्लेयर काफी होशियार हैं, लेकिन उनका स्वभाव थोड़ा सख्त है। इस सफर के दौरान एना की मुलाकात विलियम नाम के एक अमीर और आकर्षक युवक से होती है। इसके बाद उसकी जिंदगी में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं।
सीक्वल की कहानी को लेकर जानकारी नहीं
फिलहाल 'अपग्रेडेड 2' की कहानी को लेकर मेकर्स ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। फिल्म में पुराने कलाकारों की वापसी और नए कलाकारों के किरदारों को लेकर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है।
वहीं, टैनर जगारिनो जल्द ही डैन फोगेलमैन की स्पोर्ट्स सीरीज 'द लैंड' में नजर आएंगे। इस सीरीज में उनके साथ क्रिस्टोफर मेलोनी, विलियम एच. मैसी, एम. मूर, क्लो बेनेट और सैम कॉर्लेट भी काम कर रहे हैं। दूसरी ओर, क्रिस्टोफर मैकडोनाल्ड आखिरी बार फिल्म 'जिमी' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन आरोन बर्न्स ने किया था।
ये भी पढ़ें- सलमान खान: क्या 'बजरंगी भाईजान' और 'दबंग' के बनेंगे सीक्वल? भाईजान ने खुद किया बड़ा खुलासा