फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश महारानी की पोती राजकुमारी यूजेनी ने इस वजह से की सेलेना गोमेज की तारीफ, जानिए क्या कहा

Sun, 11 Oct 2020 07:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेलेना गोमेज, राजकुमारी यूजेनी - फोटो : Instagram- @selenagomez
विज्ञापन

ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की पोती और राजकुमारी यूजेनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सेलेना गोमेज की तारीफ की है। यूजेनी ने सेलेना की तारीफ उस तस्वीर को लेकर की है जिसमें उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट के निशान को फ्लॉन्ट किया था।

विज्ञापन


यूजेनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ''मुझे लगता है अपनी ताकत दिखाने का इससे बेहतर कोई और तरीका नहीं हो सकता। सेलेना क्या हैं और वो क्या सोचती हैं इसका बेहतरीन उदाहरण है यह तस्वीर।''

सेलेना ने पिछले महीने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- ''जब मेरी किडनी ट्रांसप्लांट हुई, तो मुझे याद है कि पहली बार ये निशान नहीं देखना चाहती थी। मैं नहीं चाहता था कि कभी ये तस्वीर में कैप्चर हो। इसलिए मैंने उन चीजों को ही पहना जिससे मेरे स्कार्स दिखाई न दें। अब, पहले से कहीं ज्यादा, मुझे विश्वास है कि मैं कौन हूं और मैं क्या कर रही हूं ... और मुझे अपने आप पर गर्व है।''
विज्ञापन


2015 में महज 23 साल की उम्र में सेलेना को किडनी ट्रांसप्लांट कराना पड़ा, उन्हें किडनी उनकी बेस्ट फ्रेंड और टीवी स्टार फ्रेंसिया रेसा ने दी थी। लगातार मीडिया और काम से दूरी के बाद जब चर्चा हुई तो इसका खुलासा भी सेलेना ने स्वयं सोशल मीडिया के द्वारा किया था। उन्हें यह समस्या ल्यूपस नामक बीमारी जिसमें व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, उसके कारण हुई।

सेलेना के 2019 में लॉस यू टू लव मी और लुक एट हर नाउ ट्रेक लोकप्रिय हुए। सेलेना ने 'गुड फॉर यू', 'सेम ओल्ड लव' और 'बैक टू यू' जैसे कई हिट गाने गाए हैं। साल 2013 में सेलेना ने अपना पहला सिंगल एलबम लॉन्च किया। इस एलबम 'कम एंड गेट इट' ने धमाल मचा दिया था। सेलेना ने पहले जस्टिन बीबर के साथ रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें