फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के इतने सालों बाद टॉम क्रूज संग रिश्ते पर बोलीं एक्स वाइफ निकोल किडमैन, हमारी जिंदगी में सब कुछ अच्छा था

Sun, 11 Oct 2020 05:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टॉम क्रूज, निकोल किडमैन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

टॉम क्रूज की गिनती हॉलीवुड के उन कलाकारों में होती है जो सबसे ज्यादा पारिश्रमिक लेते हैं। उन्होंने टॉप गन, जेरी मैग्वायर और मिशन इंपॉसिबल श्रेणी की फिल्मों में काम किया है। टॉम ने तीन शादियां की हैं, फिलहाल वह सिंगल हैं और मिशन इम्पॉसिबल 7 की शूटिंग में बिजी हैं।

विज्ञापन


क्रूज की पत्नी रह चुकीं निकोल किडमैन ने टॉम और अपने रिश्ते पर बयान दिया है। निकोल ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह अपने पूर्व पति टॉम क्रूज के लिए 'सब कुछ' छोड़ने के लिए तैयार थीं। उन्होंने यह भी बताया कि टॉम से पहली मुलाकात के दौरान उन्हें क्या महसूस हुआ था और कैसे दोनों ने शादी कर ली।


वैनिटी फेयर को दिए साक्षात्कार में निकोल ने बताया- टॉम से मिलने से पहले मैं कभी शादी नहीं करना चाहती थी। उससे पहले भी मैं सीरीयस रिलेशन में थीं लेकिन कभी शादी का ख्याल मन में नहीं आया था। लेकिन जब मैं टॉम से मिली तो मुझे उससे प्यार हो गया और मैंने शादी कर ली। मैं चाहती थी कि ये आदमी मेरे बच्चों का पिता बने।
विज्ञापन


शादी के बाद सब कुछ अच्छा था मेरे लिए तलाक किसी झटके के कम नहीं था। मुझे इससे ठीक होने में लंबा समय लगा। बता दें एक साल की डेटिंग के बाद टॉम और निकोल ने 24 दिसंबर साल 1990 में शादी की थी और उनका तलाक 8 अगस्त 2001 में हो गया था। उनका एक बेटा और एक बेटी भी हैं।

टॉम क्रूज और केटी होम्स ने साल 2006 में शादी की। केटी ने अपने पांच साल के वैवाहिक जीवन के बाद तालमेल में कमी को आधार बना कर तलाक की अर्जी दी थी। दोनों अब अलग हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें